समाजसेवा में योगदान देनेवाले चिकित्सकों को मिला सम्मान

Published by : ROHIT KUMAR SINGH Updated At : 01 Sep 2025 5:29 PM

विज्ञापन

स्थानीय बाजार स्थित रेखा मैरेज हॉल में डॉ युवा प्रगति संघ का स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया. अध्यक्षता डॉ एम नौशाद व संचालन अनुज कुमार ने किया.

विज्ञापन

गुरारू़ स्थानीय बाजार स्थित रेखा मैरेज हॉल में डॉ युवा प्रगति संघ का स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया. अध्यक्षता डॉ एम नौशाद व संचालन अनुज कुमार ने किया. कार्यक्रम में समाज सेवा और स्वास्थ्य सेवा में योगदान देने वाले कई चिकित्सकों को अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया. गुड़रु मुखिया प्रतिनिधि डॉ कमलेश यादव ने कहा कि संगठन का उद्देश्य चिकित्सकों को एकजुट कर समाज में स्वास्थ्य के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाना है. वहीं डॉ एम नौशाद ने कहा कि संघ गरीब मरीजों की सेवा में लगातार योगदान दे रहा है और आगे भी यह सेवा भाव जारी रहेगा. इस मौके पर कई चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ROHIT KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola