सम्मानित किये गये यादव समाज के जिलाध्यक्ष
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 01 Sep 2025 11:09 PM
सम्मानित किये गये यादव समाज के जिलाध्यक्ष
सिमडेगा. रांची में आयोजित झारखंड प्रदेश यादव महासभा की कार्यकारिणी की बैठक में हुई. बैठक में जातीय जनगणना व अहीर रेजिमेंट की मांग को लेकर चर्चा हुई. बैठक में जिला प्रतिनिधि के रूप में पूर्व वार्ड पार्षद व समाज के जिलाध्यक्ष रामजी यादव के नेतृत्व में समाज के कई लोगों ने भाग लिया. बैठक में रामजी यादव ने अहीर रेजिमेंट की मांग, मथुरा में भव्य कृष्ण मंदिर निर्माण, जातिगत जनगणना में यादव समाज की सहभागिता, शिक्षा विस्तार, समाज में व्याप्त भेदभाव और कुरीतियों को समाप्त करने जैसे अहम प्रस्ताव पर आवाज बुलंद की. मौके पर प्रदेश अध्यक्ष बजरंगी प्रसाद यादव ने रामजी यादव को शॉल ओढ़ा कर व मोमेंटो देकर सम्मानित किया. इस अवसर पर सिमडेगा से धनु यादव, लालमोहन यादव, बिरजू यादव, भोला यादव, आदित्य यादव आदि ने कार्यक्रम में भाग लिया.
विवेकानंद शिशु विद्या मंदिर में करम पूजा कल
बानो. कोलेबिरा प्रखंड के लचरागढ़ स्थित विवेकानंद शिशु विद्या मंदिर उवि में तीन सितंबर को करमा पर्व का आयोजन किया जायेगा. मुख्य अतिथि के रूप में सिमडेगा महाविद्यालय सिमडेगा के प्राचार्य प्रो देवराज प्रसाद व विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रसिद्ध लोक गायक जगदीश बड़ाइक उपस्थित रहेंगे. विद्यालय के प्राचार्य राजेंद्र प्रसाद साहू ने बताया कि बुधवार की शाम 7.30 बजे पूजा शुरू की जायेगी. मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. चार सितंबर को सुबह 8.30 बजे विसर्जन किया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










