जब्त शराब व नशीली दवाओं का विनिष्टीकरण

Published by : RAJEEV KUMAR JHA Updated At : 01 Sep 2025 6:47 PM

विज्ञापन

21 लीटर विदेशी शराब तथा 80 पीस स्पास्मो प्रोक्सीवन कैप्सूल (जो नशे के लिए प्रयुक्त होता है) को विधिवत नष्ट किया गया.

विज्ञापन

वीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न मामलों में जब्त शराब और नशीली दवाओं का सोमवार को विनिष्टीकरण कर दिया गया. इस दौरान थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल, बतौर मजिस्ट्रेट बसंतपुर सीओ हेमंत कुमार अंकुर तथा उत्पाद निरीक्षक संजय कुमार प्रियदर्शी मौके पर मौजूद थे. थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने जानकारी देते हुए बताया कि कुल 24 मामलों में जब्त 658.70 लीटर देशी शराब, 21 लीटर विदेशी शराब तथा 80 पीस स्पास्मो प्रोक्सीवन कैप्सूल (जो नशे के लिए प्रयुक्त होता है) को विधिवत नष्ट किया गया. उन्होंने बताया कि संपूर्ण कार्रवाई उत्पाद विभाग और मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में की गई तथा इसका प्रतिवेदन शीर्ष पदाधिकारियों को प्रेषित किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola