दुर्गा पूजा धूमधाम के साथ मनाने का निर्णय
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 01 Sep 2025 11:03 PM
दुर्गा पूजा धूमधाम के साथ मनाने का निर्णय
सिमडेगा. नवयुवक संघ राम-जानकी मंदिर दुर्गा पूजा समिति की बैठक मंदिर परिसर में समिति के संरक्षक ओमप्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में पिछले वर्ष का आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया गया. बैठक में दुर्गा पूजा धूमधाम के साथ मनाने का निर्णय लिया गया. मौके पर उपस्थित सदस्यों को पूजा आयोजन के संबंध में जिम्मेवारी सौंपी गयी. समिति के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने बताया कि इस वर्ष भव्य रूप से पूजा का आयोजन किया जायेगा. पंडाल व विद्युत साज-सज्जा बंगाल व ओड़िशा के कारीगरों द्वारा किया जायेगा. बैठक में मुख्य रूप से समिति के आचार्य विधा बंधु शास्त्री, पवन जैन मोहित, राम प्रताप शर्मा, प्रीतम जैन, अशोक जैन, संजय शर्मा, प्रमोद प्रसाद, अमित अग्रवाल, रजनीश चांदीवाला, अनिल माजरीया, नरेश शर्मा, विनीत मित्तल, कमल शर्मा, मनोज अग्रवाल, अंबिका, हर्ष जैन, अमन अग्रवाल, शंभु शर्मा, सत्या प्रसाद आदि उपस्थित थे.
ईद मिलादुन्नबी को लेकर हुई बैठक
सिमडेगा. अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में अनुमंडल कार्यालय में पांच सितंबर को आयोजित ईद मिलादुन्नबी पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर बैठक हुई. बैठक में विचार विमर्श करते हुए अंजुमन फैजूर रजा इस्लामपुर के सेक्रेटरी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी सिमडेगा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिमडेगा, प्रखंड विकास पदाधिकारी सिमडेगा, थाना प्रभारी, सिमडेगा, यातायात प्रभारी सिमडेगा, नगर प्रबंधक सिमडेगा व अंजुमन फैजूर रजा, इस्लामपुर के सेक्रेटरी व सदस्य उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










