चुनाव ::प्रेक्षक ने लोरीपहाड़ी बूथ व चेकपोस्ट किया निरीक्षण

शिकारीपाड़ा. प्रखंड के मतदान केंद्रों व लोरीपहाड़ी चेकपोस्ट की निरीक्षण करने सोमवार को सामान्य प्रेक्षक एस नटराजन पहुंचे. प्लस टू उच्च विद्यालय शिकारीपाड़ा स्थित बूथ नंबर 101व 102, मध्य विद्यालय
शिकारीपाड़ा. प्रखंड के मतदान केंद्रों व लोरीपहाड़ी चेकपोस्ट की निरीक्षण करने सोमवार को सामान्य प्रेक्षक एस नटराजन पहुंचे. प्लस टू उच्च विद्यालय शिकारीपाड़ा स्थित बूथ नंबर 101व 102, मध्य विद्यालय सरसडंगाल स्थित बूथ नंबर 143 व 145, उत्क्रमित उच्च विद्यालय मलूटी स्थित बूथ 172 व 173 का निरीक्षण किया. इस दौरान बूथों में बिजली, पानी, रैंप, शौचालय आदि का जायजा लिया. सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह बीडीओ एजाज आलम को कई दिशा-निर्देश दिया. लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर दुमका-रामपुरहाट मुख्य सड़क पर अंतरराज्यीय सीमा लोरीपहाड़ी के पास बनी चेकपोस्ट का निरीक्षण किया. तैनात प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी सह बीआरपी हाकिम अंसारी से चेकपोस्ट के संबंध में जानकारी ली.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




