दानापुर में नारी गुंजन समर कैंप का समापन, महादलित किशोरियों ने दिखाया हुनर

Updated:
विज्ञापन
patna news

किशोरी महोत्सव का समापन संपन्न

Patna News: दानापुर में नारी गुंजन द्वारा आयोजित छह दिवसीय समर कैंप सह किशोरी महोत्सव का समापन समारोह संपन्न हुआ. इस दौरान महादलित समुदाय की किशोरियों को शिक्षा, स्वास्थ्य, कला और डिजिटल लिटरेसी से जुड़ा प्रशिक्षण दिया गया.

विज्ञापन

Patna News: (संजय कुमार की रिपोर्ट)
दानापुर स्थित लाल कोठी मध्य विद्यालय परिसर में नारी गुंजन के प्रेरणा छात्रावास की महादलित बच्चियों के लिए आयोजित छह दिवसीय समर कैंप सह किशोरी महोत्सव का समापन समारोह आयोजित किया गया.

अधिकारियों ने किया प्रेरित

एसडीओ अनिरुद्ध पांडेय ने बच्चियों को लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत से पढ़ाई करने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि शिक्षा पर ध्यान देकर ही छात्राएं अपने सपनों को साकार कर सकती हैं. वहीं एसएसबी के डिप्टी कमांडेंट सुनील पासवान ने महादलित समुदाय की बेटियों की प्रतिभा और आत्मविश्वास की सराहना की.

महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर

नारी गुंजन की सचिव पद्मश्री सुधा वर्गीज ने बताया कि इस कैंप में करीब 350 किशोरियां शामिल हुईं. इस दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, मनोरंजन और जीवन कौशल जैसे विषयों पर जागरूक किया गया और अनुभव साझा किए गए.

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन

कैंप के दौरान छात्राओं ने योग, नृत्य, झुमर गीत और कव्वाली की प्रस्तुति देकर सभी को भावविभोर कर दिया. विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया.

कई विषयों पर दिया गया प्रशिक्षण

इस वर्ष कैंप का थीम “शिक्षा आई, खुशियां लाई” रखा गया था. इसमें आर्ट एंड क्राफ्ट, टिकुली पेंटिंग, नृत्य, डिजिटल लिटरेसी, लाइफ स्किल, स्पोकन इंग्लिश और खेलकूद जैसी गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया. कार्यक्रम में बीईओ विनोद कुमार विकास, आईआईटी के प्राचार्य विकास चंद्रा, बैंक ऑफ बड़ौदा के विजय प्रकाश, सोहन कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे.

ALSO READ: पटना में नशे का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त, 165 ग्राम स्मैक और शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
करुणा तिवारी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.

वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन