IGIMS में नेत्र रोग विभाग पहुंचे विश्व-प्रसिद्ध वैज्ञानिक डॉ रोहित शेट्टी, रिसर्च को लेकर दिया मार्गदर्शन
Published by : Karuna Tiwari Updated At : 13 Jun 2026 1:14 PM
विश्वप्रसिद्ध वैज्ञानिक डॉ रोहित शेट्टी
Patna News: पटना के IGIMS स्थित क्षेत्रीय चक्षु संस्थान (नेत्र रोग विभाग) में विश्वप्रसिद्ध वैज्ञानिक डॉ प्रो. रोहित शेट्टी पहुंचे. उन्होंने यहां रिसर्च सुविधाओं का निरीक्षण किया और डॉक्टरों व छात्रों को नेत्र रोगों पर नए शोध करने के लिए प्रेरित किया
Patna News: (आनंद तिवारी की रिपोर्ट)
बेंगलुरु नारायण नेत्रालय के डायरेक्टर और विश्वप्रसिद्ध वैज्ञानिक डॉ प्रो. रोहित शेट्टी आईजीआईएमएस के क्षेत्रीय चक्षु संस्थान पहुंचे. यहां उनका स्वागत संस्थान के उपनिदेशक व नेत्र रोग विभाग के प्रमुख डॉ प्रो. विभूति प्रसन्न सिन्हा ने किया.
सुविधाओं और रिसर्च कार्य का किया निरीक्षण
डॉ शेट्टी ने आरआइओ में उपलब्ध संसाधनों को देखा और फैकल्टी व छात्रों से बातचीत की. उन्होंने संस्थान की सुविधाओं की सराहना करते हुए कहा कि यह पूर्वी भारत का सबसे बड़ा नेत्र अस्पताल बनकर उभर रहा है, जहां एक ही छत के नीचे सभी प्रकार की आंखों की सुविधाएं उपलब्ध हैं.
डॉक्टरों को रिसर्च के लिए किया प्रेरित

उन्होंने नेत्र रोग विभाग के डॉक्टरों को आंखों से जुड़ी बीमारियों पर अधिक से अधिक शोध करने की सलाह दी. साथ ही उन्होंने रिसर्च लैब का भी निरीक्षण किया और वहां मौजूद डॉक्टरों व रेजिडेंट्स से विस्तार से बातचीत की.
युवाओं को दी दो रिसर्च करने की सलाह
डॉ शेट्टी ने फैकल्टी, जूनियर और सीनियर रेजिडेंट्स से कहा कि अपने क्षेत्र में कम से कम दो महत्वपूर्ण रिसर्च जरूर करें. उन्होंने सभी को आउट ऑफ द बॉक्स सोचने और नए सवालों के समाधान खोजने के लिए प्रेरित किया.
वैज्ञानिक व्याख्यान में साझा किए विचार
आईजीआईएमएस आने से पहले उन्होंने गांधी मैदान स्थित एक होटल में बिहार और पटना के सैकड़ों नेत्र विशेषज्ञों को “बटरफ्लाई इन प्रैक्टिस” विषय पर व्याख्यान दिया. इस दौरान उन्होंने आधुनिक सोच और नए शोध की दिशा में आगे बढ़ने की सलाह दी. इस मौके पर प्रो. राखी कुशमेश और डॉ सुभाष प्रसाद ने भी वैज्ञानिक सत्र में अपने विचार साझा किए.
ALSO READ: पटना लॉ कॉलेज में तीन वर्षीय LLB में नामांकन शुरू, 10 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Karuna Tiwari
करुणा तिवारी पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत Doordarshan Bihar के साथ की. 8 वर्षों तक टीवी और डिजिटल माध्यम में सक्रिय रहने के बाद, वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल, बिहार टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों में विशेष रुचि है. अपने काम के प्रति समर्पित करुणा हर दिन कुछ नया सीखने और बेहतर करने की कोशिश करती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










