छुट्टी समाप्त होते बच्चों को विद्यालय भेजें
Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 01 Jun 2025 7:04 PM
-11- प्रतिनिधि, अररिया आदर्श मध्य विद्यालय भद्रेश्वर सह उच्च माध्यमिक विद्यालय शहवाजपुर में शिक्षक व अभिभावक के बीच संयुक्त रूप से गोष्ठी कार्यक्रम आयोजित की गयी. जिसमें अभिभावक को
-11- प्रतिनिधि, अररिया आदर्श मध्य विद्यालय भद्रेश्वर सह उच्च माध्यमिक विद्यालय शहवाजपुर में शिक्षक व अभिभावक के बीच संयुक्त रूप से गोष्ठी कार्यक्रम आयोजित की गयी. जिसमें अभिभावक को शिक्षक ने बताया कि ग्रीष्माकालीन की छुट्टी में छात्र-छात्राओं को विद्यालय से मिले होम वर्क को सहयोग देकर पूरा कराएं. साथ ही छुट्टी समाप्त होने के बाद बच्चों को ससमय से विद्यालय भेजें. इस क्रम में विद्यालय ने दो बच्चे साक्षी कुमारी व प्रिंस कुमार को सम्मानित भी किया. दोनों बच्चों को यह सम्मान विद्यालय ससमय पहुंचने के लिए दिया गया. बताया गया कि विद्यालय महीने के 26 दिन खुलते हैं तो उक्त दोनों बच्चे का प्रस्तुती शत प्रतिशत बना रहता है. वहीं इस मौके पर प्रधानाचार्य कविता कुमारी, सहायक शिक्षक विनोद कुमार राय, कुंदन कुमार सिंह सहित कई अभिभावक व शिक्षक मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










