hajipur news. वोटर अधिकार यात्रा के समापन को सफल बनाने का विधायक ने किया आह्वान
Published by : GOPAL KUMAR ROY Updated At : 31 Aug 2025 7:02 PM
स्थानीय विधायक प्रतिमा कुमारी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए घर-घर जाकर संपर्क अभियान चलाया
राजापाकर. वोटर अधिकार यात्रा के तहत अंतिम दिन सोमवार को पटना के गांधी मैदान में समापन यात्रा का आयोजन गया है. स्थानीय विधायक प्रतिमा कुमारी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए घर-घर जाकर संपर्क अभियान चलाया. इसके तहत विधायक ने महागठबंधन कार्यकर्ताओं से मिलकर उन्हें काफी संख्या में शामिल होने की बात कही है. विधायक ने राजापाकर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न पंचायत जाफरपट्टी, बाकरपुर, बरियारपुर, भलुई, मीरपुर पतार, बेरई, नारायणपुर बुजुर्ग आदि पंचायत का सघन दौरा एवं जनसंपर्क अभियान कर लोगों को अधिक संख्या में पटना गांधी मैदान आने का निमंत्रण दिया. वहीं राजापाकर उत्तरी पंचायत के विभिन्न चौक चौराहा शनिचर हाट चौक, कुशवाहा चौक, भुवनेश्वर चौक, हाई स्कूल चौक, पोस्ट ऑफिस चौक पर स्थानीय दुकानदारों एवं महागठबंधन कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. जनसंपर्क अभियान में विधायक प्रतिनिधि राजीव रंजन उर्फ पंकज यादव, देवेंद्र प्रसाद सिंह, महेश प्रसाद सिंह, नंदेश्वर राय, राजीव राय, जगदीश राय, दीपक कुमार, मनोज कुमार, सनोज कुमार सहित अनेक महागठबंधन कार्यकर्ता के शामिल हुए.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










