Bokaro News : हर हाल में यातायात नियमों का करें पालन : सिटी डीएसपी

Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 01 Sep 2025 11:04 PM

विज्ञापन

Bokaro News : बोकारो पुलिस ने उकरीद मोड़ पर मनाया चालक दिवस, साइबर फ्रॉड से बचाव, धूम्रपान का उपयोग नहीं करने आदि को लेकर वाहन चालकों, राहगीर सहित उपस्थित लोगों को जागरूक किया गया.

विज्ञापन

बोकारो, सेक्टर 12 स्थित उकरीद मोड़ पर सोमवार को बोकारो पुलिस की ओर से चालक दिवस का आयोजन किया गया. उद्घाटन सिटी डीएसपी आलोक रंजन, बीएस सिटी इंस्पेक्टर सुदामा कुमार दास, यातायात थाना प्रभारी नीतीश कुमार, सेक्टर 12 इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र सिंह ने किया. श्री रंजन ने कहा कि किसी भी वाहन को चलाने से पहले यातायात नियमों की जानकारी होनी जरूरी है. सड़क पर जब भी निकले यातायात नियमों का शत-प्रतिशत पालन करें. शराब पीकर किसी भी हाल में वाहन नहीं चलाए. वाहन चलाते समय सड़क सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें. हेलमेट का प्रयोग करें. सीट बेल्ट लगाए. बिना दायें-बायें देखे सड़क क्रॉस नहीं करें. इसके अलावा श्री रंजन ने साइबर फ्रॉड से बचाव, धूम्रपान का उपयोग नहीं करने आदि को लेकर वाहन चालकों, राहगीरों सहित उपस्थित लोगों को जागरूक किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR UPADHYAY

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

ANAND KUMAR UPADHYAY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola