hajipur news. घर लौट रहे युवक को बाइक सवार दो बदमाशों ने मारी गोली
Published by : GOPAL KUMAR ROY Updated At : 24 Sep 2025 7:02 PM
युवक की पहचान वैशाली निवासी रामेश्वर राय के पुत्र मनीष कुमार (18 वर्ष) के रूप में हुई
वैशाली. थाना क्षेत्र के बेनीपुर रेलवे फाटक के समीप मंगलवार रात अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया. युवक की पहचान वैशाली निवासी रामेश्वर राय के पुत्र मनीष कुमार (18 वर्ष) के रूप में हुई. वह इंटरमीडिएट का छात्र है. इस संबंध में थानाध्यक्ष रविंद्र पाल ने बताया कि घायल के फर्द बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. मनीष ने अपने बयान में बताया कि वह सरैया से घर लौट रहा था. इसी दौरान बेनीपुर रेलवे फाटक के पास रुककर पेशाब कर रहा था. इसी बीच एक नीले रंग की बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार दो युवक, जिनकी उम्र करीब 25 से 30 वर्ष थी, उसका नाम पूछने लगे. नाम नहीं बताने पर विवाद और गाली-गलौज होने लगी. इसी बीच पीछे बैठे युवक ने हथियार निकालकर उसकी दाहिनी जांघ में गोली मार दी. गोली लगते ही वह वहीं गिर पड़ा और तुरंत अपने चचेरे भाई राहुल कुमार को फोन कर सूचना दी. परिजन ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वैशाली में भर्ती कराया. प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया. घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है. पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है और अपराधियों की तलाश कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










