बिहार में रोजगार के बन रहे नये अवसर, लगातार हो रहा काम : पीएम

Updated at : 24 Apr 2025 11:08 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार में रोजगार के बन रहे नये अवसर, लगातार हो रहा काम : पीएम

<P><H2>मधुबनी/झंझारपुर.</H2> पंचायती राज दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में पीएम मोदी ने मधुबनी सहित बिहार के लोगों को 13 हजार 480 करोड़ की योजनाओं की सौगात दी. पीएम आवास योजना के

विज्ञापन

मधुबनी/झंझारपुर.

पंचायती राज दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में पीएम मोदी ने मधुबनी सहित बिहार के लोगों को 13 हजार 480 करोड़ की योजनाओं की सौगात दी. पीएम आवास योजना के लाभुकों को चाबी देने, प्रथम किस्त देने के साथ ही बिजली परियोजना, रेलवे परियोजना, नयी रेल सेवा लोगों को समर्पित किया. इस दौरान उन्होंने पंयायतों में बेहतर काम करने वाले पंचायत को सम्मानित किया साथ ही आवास पूर्ण करने वाले लोगों को घर की चाबी सौंपी. इस दौरान कार्यक्रम में शामिल लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आज पंचायती राज दिवस के मौके पर पूरा देश मित्रांचल के मधुबनी से जुड़ा है, बिहार से जुड़ा है.

आज यहां देश के विकास से जुड़े हजारों करोड रुपए का शिलान्यास उद्घाटन हुआ है. प्रधानमंत्री ने कहा कि पंचायती राज संस्था को मजबूत करने के लिए कई कदम उठाए गए हैं. 2 लाख से ज्यादा पंचायत को इंटरनेट से जोड़ा गया है. साढ़े पांच लाख से ज्यादा कॉमन सर्विस सेंटर की स्थापना की गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए कहा बिहार देश का पहला राज्य है जहां पंचायत में महिलाओं को 50 फ़ीसदी आरक्षण दिया गया. बड़ी संख्या में दलित पिछले अति पिछड़े समाज की बेटियां सेवाएं दे रही है. यह लोकतंत्र में सबसे बड़ी भागीदारी है. प्रधानमंत्री ने कहा कि महिलाओं के उत्थान के लिए लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं के लिए 35 प्रतिशत आरक्षण का कानून भी बनाया गया है. इसका फायदा भी होगा. हमारी महिला- बहनों का प्रतिनिधित्व सदन में बढ़ेगा. महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए सरकार मिशन मोड में काम कर रही है.

जीविका दीदी कार्यक्रम से महिला का बदला जीवन

बिहार में जीविका दीदी का कार्यक्रम से महिलाओं का जीवन बदला है. जीविका दीदी को 1000 करोड रुपए की मदद दी गई है. ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर भी बने हैं. मजदूर से लेकर किसानो को कमाई के नए मौके मिले हैं. पिछले दशक में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति मिली है. गरीबों के घर बने हैं. गैस कनेक्शन पहुंचे हैं. घर-घर बिजली पहुंच गई है. पीएम आवास योजना का लक्ष्य गरीब परिवार को घर देना है. इस योजना का लक्ष्य देश में कोई भी गरीब परिवार बेघर ना रहे. सबके सिर पर पक्की छत हो. इस लक्ष्य के साथ पीछले दशक में चार करोड़ से ज्यादा पक्के घर बनवाए गए हैं. प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के 12 करोड़ से ज्यादा परिवारों के घर में पहली बार नल से जल पहुंचा है. ढाई करोड़ से ज्यादा लोगों के घर बिजली का कनेक्शन गया है. गरीब कभी सोचा भी नहीं था कि गैस पर खाना बनाएंगे, उन्हें गैस सिलेंडर मिले हैं.

पीएम ने कहा कि लगातार विकास के काम हो रहे हैं. लोगों को रोजगार के अवसर मिले हैं. पीएम आवास योजना का लक्ष्य है कि देश में एक भी गरीब परिवार बेघर न हो. सबके सिर पर पक्की छत हो. आज जब घर का चाबी महिलाओं को सौंपा तो उनके चेहरे पर जो संतोष के भाव थे वह इन लोगों के लिये काम करने का प्रेरणा देती है. देश में चार करोड़ से अधिक लोगों को पक्का घर दिया गया है. इसमें 57 लाख लोग बिहार के हैं. आने वाले सालों में 3 करोड़ लोगों को और पक्का घर मिलेगा. आज 1.50 लाख लोगों को गृह प्रवेश कराया गया है. उन्होंने कहा है कि यह दशक इंफ्रा स्ट्रक्चर का दशक रहा है. जो विकसित भारत की बुनियाद को मजबूत कर रहा. 12 करोड1 से अधिक लोगों के घर में नल का जल पहुंच रहा है. 2.5 करोड1 लोगों के घरो में बिजली कनेक्शन दिया गया है. गैर कनेक्शन मिला है. लद्दाख सियाचीन जहां मूलभूत सुविधा का भी अभाव था आज वहां फोर जी, फाईव जी कनेक्शन पहुंच गया है. जो देश की प्राथमिकता को दर्शा रहा है. कभी एम्स दिल्ली जैसे शहरों में ही था. आज दरभंगा में बन रहा है. दस साल में मेडिकल में दो गुणा से अधिक काम हुए हैं. झंझारपुर में नया मेडिकल कॉलेज बन रहा है. गांव में अच्छे अस्पताल बन रहे हैं. 1.5 लाख आयुष्मान आरोग्य मंदिर बने हैं. जन औषधि केंद्र पर 80 फीसदी छूट पर दवा मिल रहा है जो गरीबों के लिये वरदान है. 800 से अधिक जन औषधि केंद्र बने हैं. इससे 2000 करोड से अधिक की राशि जो दवा पर खर्च हो रहे थे उसका बचत हुआ है. आयुष्मान कार्ड से मुफ्त में ईलाज हो रहा है. पटना में मेट्रो का काम हो रहा है. दो दर्जन से अधिक शहरों में मेट्रो की सुविधा है. पटना से जयनगर के लिये नमो भारत रैपिड ट्रेन सेवा चालू किया गया है. इससे जयनगर से पटना की दूरी बहुत कम समय में तय किया जायेगा. इससे, जयनगर, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, बेगूसराय के लोगों को लाभ मिलेगा. अनेक नयी रेल परियोजना पर काम हो रहा है. पटना हवाई अड्डा का विस्तार किया जा रहा है. बिहार में रोजगार के नये अवसर बने हैं.

पीएम ने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था विकास की रीढ़ है. गांव मजबूत होगा तो देश सशक्त होगा. बिहार के विकास के लिये कई स्तर पर काम हो रहा है. पहले मिथिला कोसी का क्षेत्र बाढ़ से जूझता था. 1100 करोड़ रुपये इस मद में खर्च किये जा रहे हैं. इससे एक ओर जहां बाढ़ पर रोकथाम लगेगा वहीं बांध का निर्माण होगा, नहरों का निर्माण हेागा. किसानों के खेतों तक सिंचाई की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी.

मखाना सुपर फुड :

पीएम मोदी ने कहा कि मखाना सुपर फुड है. मिथिलांचल के संस्कृति से यह जुड़ा है. इसलिये हमने इसे जीओ टैग दिया. जिससे अब यह मखाना सुपर फुड यहीं का है यह कहा जा सकता है. मखाना बोर्ड बनने से यहां के किसानों का भाग्य बदलने वाला है. इसी प्रकार मछली पालक किसानों के लिये भी काम हो रहा.

कार्यक्रम में ये थे मौजूद :

गिरिराज सिंह, चिराग पासवार, आरपी मंडल, अशोक यादव, विनोद नारायण झा, जीतन राम मांझी, नित्यानंद राय, राज भूषण चौधरी निषाद, रामनाथ ठाकुर, संजय झा, दिलीप जायसवाल, घनश्याम ठाकुर, केदार गुप्ता, मंगल पांडे, नितिन नवीन, नीतीश मिश्रा, संजय इलाहाबादी, लेसी सिंह, जीवेश मिश्रा, मदन सहनी, महेश्वर हजारी, देवेश चंद्र ठाकुर, शांभवी, रामप्रीत पासवान, जिवेश मिश्रा, गोपाल जी ठाकुर, उपेंद्र कुशवाहा, ललन सिंह, सम्राट चौधरी, विजेंद्र यादव, हरीभूषण ठाकुर, मीना कुमारी, धर्मेश्वर गुप्ता, अरुण शंकर प्रसाद, विजय सिंहा, विजय चौधरी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAMAN KUMAR MISHRA

लेखक के बारे में

By RAMAN KUMAR MISHRA

RAMAN KUMAR MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola