hajipur news. बच्चे को बचाने में अनियंत्रित हुआ ऑटो, चालक की मौत

Published by : GOPAL KUMAR ROY Updated At : 31 Aug 2025 5:50 PM

विज्ञापन

समस्तीपुर जिले के मोहनपुर में शनिवार की शाम हुए सड़क हादसे में वैशाली जिले के एक युवक की मौत हो गयी

विज्ञापन

महनार. समस्तीपुर जिले के मोहनपुर में शनिवार की शाम हुए सड़क हादसे में वैशाली जिले के एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान महनार के लावापुर निवासी 25 वर्षीय ऑटो चालक रौशन कुमार के रूप में हुई है. हादसे के बाद परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है. युवक ऑटो चला कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था. शनिवार की शाम करीब सात बजे वह अपनी ऑटो से यात्रियों को लेकर लावापुर की ओर लौट रहा था. इसी दौरान मोहनपुर गांव में अचानक सड़क पार कर रहे एक बच्चे को बचाने के प्रयास में ऑटो असंतुलित होकर पलट गया. हादसे में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे मोहनपुर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया. हाजीपुर सदर अस्पताल आते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया. सदर अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. रौशन तीन भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटा था. उसकी मौत की खबर मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों का कहना है कि रौशन अपने परिवार की आर्थिक रीढ़ था और उसकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया और बाद में परिजनों को सौंप दिया. रविवार को शव घर पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GOPAL KUMAR ROY

लेखक के बारे में

By GOPAL KUMAR ROY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola