Dhanbad News : करमा नृत्य प्रतियोगिता में अंकिता ग्रुप तारानारी ने बाजी मारी
Published by : NARAYAN CHANDRA MANDAL Updated At : 01 Sep 2025 7:10 PM
Dhanbad News : करमा नृत्य प्रतियोगिता में अंकिता ग्रुप तारानारी ने बाजी मारी
Dhanbad News : हरिणा ग्राउंड में करमा अखरा समिति बाघमारा द्वारा आयोजित प्रखंड स्तरीय करमा महोत्सव के फाइनल राउंड में अंकिता ग्रुप, तारानारी (बोकारो) ने बाजी मारी, वहीं सृष्टि ग्रुप बोकारो उपविजेता तथा स्वाति ग्रुप तारानारी (बोकारो) तीसरे स्थान पर रहा. पाठशाला टीम को विशेष पुरस्कार से नवाजा गया. कार्यक्रम में समिति के संरक्षक एवं बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने विजयी टीमों को पुरस्कार प्रदान किया. अन्य प्रतिभागी टीमों को सांत्वना पुरस्कार समिति की ओर से दिया गया. निर्णायक मंडली में सुनील सिंह, घनश्याम महतो, रामप्रसाद महतो और रमन गुप्ता शामिल थे. सफल बनाने में आयोजन समिति की अध्यक्ष मदनमोहन महतो, सचिव जीवन रवानी तथा दीपक प्रसाद, दामोदर साव, गंगा रवानी, दीपक रवानी, प्रेम कुमार, सिंटू साव, शशिकांत शरण, खेदू महतो, रमेश महतो, रमेश रजवार, राजेंद्र महतो, भोला रवानी, अनिल महतो, विक्की रवानी, शकुंतला देवी, आशा शर्मा, गीता वर्णवाल, नीलम वर्णवाल और बेबी देवी आदि सक्रिय थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










