कोशी-सीमांचल के विकास में सहायक होगा पूर्णिया एयरपोर्ट: प्रदीप कुमार सिंह

Published by : ARUN KUMAR Updated At : 01 Sep 2025 6:59 PM

विज्ञापन

अररिया लोकसभा सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने सोमवार को पूर्णिया एयरपोर्ट का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

पूर्णिया एयरपोर्ट के शुभारंभ से पूर्व अररिया सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने किया निरीक्षण

पूर्णिया. अररिया लोकसभा सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने सोमवार को पूर्णिया एयरपोर्ट का निरीक्षण किया. आगामी 15 सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे. निरीक्षण के दौरान सांसद ने एयरपोर्ट परिसर की व्यवस्थाओं, यात्री सुविधाओं तथा सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया. उन्होंने कहा कि पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन पूरे कोसी-सीमांचल क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक अवसर होगा, जिससे यहां के लोगों को देश के प्रमुख शहरों से सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी और क्षेत्र के आर्थिक, शैक्षिक एवं सामाजिक विकास को नई गति मिलेगी.

सांसद प्रदीप सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नागरिक उड्डयन मंत्रालय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह एयरपोर्ट सिर्फ पूर्णिया ही नहीं, बल्कि अररिया, किशनगंज, कटिहार और सुपौल सहित पूरे सीमांचल क्षेत्र के लिए विकास का द्वार साबित होगा. वहीं वंदे भारत एक्सप्रेस के पूर्णिया की जगह जोगबनी से शुरू किए जाने को लेकर पत्रकारों को जवाब देते हुए सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि वंदे भारत अब पूर्णिया की जगह नेपाल से सटे जोगबनी से खुलेगी. इसके लिए मैं रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का आभार व्यक्त करता हूं. इस मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अजय झा, नरपतगंज पूर्व विधायक देवयंती यादव, फारबिसगंज पूर्व विधायक लक्ष्मी नारायण मेहता, भाजपा नेत्री जय रानी यादव, जिला प्रवक्ता अविनाश सिंह, संजय यादव, जुबैर आलम के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola