महिला सशक्तीकरण के लिए प्रशासन प्रयास करता रहेगा : उपायुक्त

Edited by Akarsh Aniket
Updated:
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने 30 ग्रामीण महिलाओं को विशेष प्रशिक्षण के लिए गुजरात भेजा

विज्ञापन

जिला प्रशासन ने 30 ग्रामीण महिलाओं को विशेष प्रशिक्षण के लिए गुजरात भेजा

प्रतिनिधि, गुमला

जिला प्रशासन गुमला ने महिला सशक्तीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है. जिसके तहत जिले की 30 ग्रामीण महिलाओं को तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण के लिए गुजरात भेजा गया है. सभी महिला गुजरात स्थित इंस्टीच्यूट ऑप रुरल मैनेजमेंट आनंद (आईआरएमए) में तीन दिनों तक प्रशिक्षण प्राप्त करेगी. सभी महिलाएं प्लेन से गुजरात जायेगी. रविवार को डीडीसी दिलेश्वर महतो व डीडब्ल्यूओ आलोक रंजन सहित अन्य पदाधिकारियों ने सर्किट हाऊस गुमला में हरी झंडी दिखाकर महिलाओं को रवाना किया. रांची पहुंचने के बाद एयरपोर्ट में उपायुक्त गुमला प्रेरणा दीक्षित सभी महिलाओं को शुभकामना के साथ गुजरात के लिए विदा करेंगी. उपायुक्त ने कहा कि महिलाओं को जिले से बाहर भेजने का उद्देश्य केवल एक्सपोजर विजिट कराना नहीं, बल्कि उनके पूरे व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव लाना है. उपायुक्त ने कहा कि यात्रा बहुत कुछ सिखाती है. अन्य राज्यों के कार्यों, वहां के सिविक सेंस व नये अनुभवों से महिलाएं अपने जीवन व व्यवसाय को और भी अधिक सशक्त बना पायेंगी. उपायुक्त ने कहा कि एक महिला यदि शिक्षित होती है, तो आने वाली तीन पीढ़ियों को उसका लाभ मिलता है. महिला सशक्तीकरण के लिए जिला प्रशासन निरंतर नये प्रयास करता रहेगा. डीडीसी दिलेश्वर महतो ने कहा कि गुमला जिला जो कभी नक्सलवाद, पलायन व ट्रैफिकिंग जैसी समस्याओं से जुड़ी रही है. अब महिला सशक्तिकरण व सामाजिक बदलाव की नयी कहानियां गढ़ रही हैं. यह पहल गुमला की महिलाओं के लिए नयी उम्मीद और नये आत्मविश्वास का प्रतीक है. वहीं गुजरात जा रही महिलाओं ने अपनी खुशी साझा करते हुए बताया कि आज वे हवाई जहाज से गुजरात जा रही हैं. यह हमारे लिए जीवन का यादगार दिन रहेगा. महिलाओं ने कहा कि प्रशासन ने हम पर भरोसा जताया है. हमारा प्रयास रहेगा कि हम प्रशासन के भरोसे पर खरा उतरे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola