hajipur news. रील बनाने के दौरान कट्टा लहराने का आरोपित भेजा गया जेल
Published by : GOPAL KUMAR ROY Updated At : 26 Sep 2025 5:16 PM
बिदुपुर थाना के चकसिकंदर कल्याणपुर का है राहुल, कट्टे के साथ रील बना कर इंस्टाग्राम पर किया था पोस्ट
बिदुपुर. कट्टा लहराते हुए रील बनाना एक युवक को काफी महंगा पड़ गया. वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मामला बिदुपुर थाना के चकसिकंदर कल्याणपुर का बताया गया है. आरोप है कि आरोपित राहुल कुमार कट्टे के साथ रील बना कर इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था. रील के आधार पर पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेकर प्राथमिकी कर ली. इसके बाद बाइक के साथ आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में उसने बताया कि वह अपने दोस्त आनंद कुमार से कट्टा लेकर फोटो खिंचवाया था, जिसके बाद पुलिस ने आनंद को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की, लेकिन कोई साक्ष्य नहीं मिलने पर उसे छोड़ दिया गया. थानाध्यक्ष रवि प्रकाश ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की गयी थी. सत्यता पाये जाने पर पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेकर प्राथमिकी दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










