कहीं आप भी तो नहीं कर रहे खड़े होकर पानी पीने की गलती? जान लें इससे होने वाले नुकसान

Published by :Saurabh Poddar
Published at :11 May 2026 8:27 PM (IST)
विज्ञापन
water drinking tips

खड़े होकर पानी पीने से क्या होता है? Ai image

Water Drinking Tips: अगर आप भी पानी पीते समय इन छोटी-छोटी बातों पर ध्यान नहीं देते हैं, तो अब सावधान हो जाने की जरूरत है. आपकी रोजमर्रा की कुछ आदतें धीरे-धीरे आपकी सेहत पर भारी पड़ सकती हैं. इस आर्टिकल में जानिए पानी पीने से जुड़ी कुछ ऐसी बातें, जिनके बारे में शायद आपने पहले कभी ध्यान ही नहीं दिया होगा.

विज्ञापन

Water Drinking Tips: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अक्सर छोटी-छोटी चीजों को नजरअंदाज करने लगे हैं. भले ही ये बातें हमें ज्यादा जरूरी न लगें, लेकिन लंबे समय तक इन्हें अनदेखा करने का असर सीधे हमारी सेहत पर पड़ने लगता है. ऐसी ही एक आदत है खड़े होकर पानी पीना. ऑफिस में काम करते समय, बाहर टहलते हुए, घूमते समय या फिर जल्दबाजी में हम अक्सर खड़े होकर ही पानी पी लेते हैं. हमें लगता है कि पानी पीना सिर्फ प्यास बुझाने के लिए जरूरी है, जबकि मान्यताओं और बड़े-बुजुर्गों की राय इससे काफी अलग है. उनके अनुसार, पानी पीने का तरीका भी हमारी सेहत पर सीधा असर डालता है. अगर आप भी अपनी सेहत को बेहतर बनाए रखना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए काम की साबित हो सकती है. आज हम आपको विस्तार से बताएंगे कि आखिर क्यों खड़े होकर पानी नहीं पीना चाहिए और कैसे यह आदत धीरे-धीरे आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है.

डाइजेस्टिव सिस्टम पर पड़ सकता है बुरा असर

मान्यताओं के अनुसार जब आप खड़े होकर पानी पीते हैं, तो यह पानी काफी तेजी से आपके पेट तक पहुंच जाता है. ऐसा होने की वजह से आपके डाइजेस्टिव सिस्टम को सही तरीके से प्रोसेस करने का मौका और समय नहीं मिलता है. कई बार खड़े होकर पानी पीने की आपकी गलती खाने की ठीक से डाइजेस्ट नहीं होने देती, पेट में गैस बनाती है, ब्लोटिंग और एसिडिटी जैसी प्रॉब्लम्स का भी कारण बन जाती है. वहीं, जब आप एक जगह पर शांत बैठकर आराम से पानी पीते हैं तो आपका शरीर उसे बेहतर तरीके से एब्जॉर्ब कर पाता है.

ये भी पढ़ें: 30 की उम्र के बाद आपकी ये पुरानी आदतें पड़ सकती हैं भारी, आज ही अपनाएं नया लाइफस्टाइल

जोड़ों में दर्द और कमजोरी की समस्या

बड़े-बुजुर्गों के अनुसार जब आप खड़े होकर पानी पीते हैं, तो हो सकता है कि इसका असर आपके जोड़ों पर भी पड़ने लगे. अगर आप लंबे समय तक इसी तरह से पानी पीते रहते हैं तो कुछ ही समय में आपको घुटनों में दर्द, जोड़ों में अकड़न और कमजोरी जैसी समस्याएं होने लग जाती हैं. खासतौर पर बढ़ती हुई उम्र में आपकी यह आदत आपको ज्याद नुकसान पहुंचा सकती है. हालांकि, यह दावा वैज्ञानिक रूप से तो सिद्ध नहीं है. फिर भी आपके साथ ऐसा न हो इसलिए यह काफी जरूरी हो जाता है कि आप छोटी उम्र से ही सही तरीके से पानी पीने की आदत को अपने अंदर डेवलप करें.

किडनी को नहीं मिल पाता फायदा

हमारी किडनियां ही हमारे शरीर की गंदगी को बाहर निकालने में मदद करती हैं. लेकिन जब आप खड़े होकर पानी पीते हैं, तो यह पानी काफी तेजी से आपके शरीर में जाने लगता है. ऐसा होने की वजह से आपकी किडनियां पानी को ठीक से फिल्टर नहीं कर पाती. जब बार-बार ऐसा होता रहता है तो आपके शरीर को पानी पीने का पूरा फायदा तक मिलना बंद हो जाता है और साथ ही आपके शरीर से इन टॉक्सिन्स के निकलने का जो प्रोसेस होता है वह भी काफी ज्यादा अफेक्ट होता है. हालांकि, इसका कोई पुख्ता वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है कि खड़े होकर पानी पीने से इसका असर आपकी किडनी पर पड़ता हो.

ये भी पढ़ें: क्या आपका दिमाग भी हर समय रहता है परेशान? अपनाएं ये 5 आदतें, स्ट्रेस होगा कम और मन को मिलेगा सुकून

शरीर को नहीं मिलती पूरी हाइड्रेशन

मान्यताओं के अनुसार जब आप खड़े होकर पानी पीते हैं तो यह काफी तेजी से नीचे की तरफ बह जाता है. जब ऐसा होता है तो आपके शरीर के सभी हिस्सों तक पानी सही से नहीं पहुंच पाता है. यह एक बड़ी वजह है कि कई बार ज्यादा पानी पीने के बाद भी आपकी प्यास बुझती नहीं है और आपको प्यास लगती ही रहती है. इसके अलावा आपकी इस आदत की वजह से आपके शरीर में थकान, कमजोरी और ड्राईनेस जैसी प्रॉब्लम्स बढ़ने लग जाती है.

हार्ट और लंग्स पर भी पड़ सकता है असर

कुछ लोग यह भी मानते हैं कि जब पानी काफी तेजी से आपके शरीर में जाता है, तो इसकी वजह से शरीर के अंदर ऑक्सीजन और लिक्विड्स का बैलेंस भी थोड़ी देर के लिए अफेक्ट हो सकता है. कई लोग इस वजह से सीने में भारीपन और अनइजी भी महसूस करने लगते हैं. हालांकि, यह एक ऐसी प्रॉब्लम है जो हर किसी को नहीं होती है.

क्या है पानी पीने का सही तरीका?

अगर आप हेल्दी रहना चाहते हैं तो हमेशा एक जगह पर शांत बैठकर पानी पीने की कोशिश करें. इसके अलावा पानी को एकदम जल्दी नहीं, बल्कि छोटे-छोटे घूंट में पीकर खत्म करें. कोशिश करें कि आप जो पानी पी रहे हैं वह काफी ज्यादा ठंडा न हो. अगर पानी काफी ज्यादा ठंडा होगा तो इसका असर आपके डाइजेशन पर पड़ सकता है. बेहतर डाइजेशन के लिए आपको इस बात का भी ख्याल रखना है कि खाना खाने के कम से कम आधे घंटे बाद ही पानी पीएं.

ये भी पढ़ें: कहीं आप भी तो नहीं फंसे हैं अपनी ही सोच के जाल में? ये 5 संकेत बताते हैं कि अब संभलने का समय है

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola