Hot Chocolate Recipe: सर्दियों की शाम में झटपट तैयार करें हॉट चॉकलेट, स्वाद ऐसा जो सबका दिल जीत ले

Updated:
विज्ञापन
hot chocolate

hot chocolate ( AI Image)

Hot Chocolate Recipe: घर पर कुछ टेस्टी ड्रिंक को बनाना चाहते हैं तो आप टेस्टी हॉट चॉकलेट को बना सकते हैं. ये रेसिपी बच्चों और बड़ों सभी को पसंद आएगी. इस आर्टिकल से जानते हैं हॉट चॉकलेट बनाने का आसान तरीका.

विज्ञापन

Hot Chocolate Recipe: ठंड के दिनों में कुछ गर्म ड्रिंक पीने का मन करता है. ऐसे में एक कप गर्म हॉट चॉकलेट मिल जाए तो मजा आ जाता है. दूध और चॉकलेट का ये कॉम्बिनेशन आपको तुरंत रिफ्रेश कर देता है. अक्सर बच्चे बाहर से चॉकलेट ड्रिंक पीने की जिद करते हैं. आप घर पर ही मार्केट जैसी हॉट चॉकलेट को आसानी से बना सकते हैं. बच्चे जब पढ़ाई के बीच में ब्रेक लेते हैं तब आप उन्हें ये बना कर दे सकते हैं या फिर आप शाम में इसको बनाकर सब को सर्व करें. तो आइए जानते हैं घर पर हॉट चॉकलेट बनाने की आसान रेसिपी. 

हॉट चॉकलेट बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • दूध- 2 कप
  • कोको पाउडर- 2 चम्मच 
  • चीनी- स्वादानुसार
  • डार्क चॉकलेट- 2 बड़े चम्मच
  • कॉर्न फ्लोर- 1 छोटा चम्मच
  • क्रीम- जरूरत के अनुसार सजाने के लिए

हॉट चॉकलेट को कैसे करें तैयार?

  • हॉट चॉकलेट बनाने के सबसे पहले एक पैन में दूध डालकर मध्यम आंच पर गर्म करें. जब दूध हल्का गर्म हो जाए, तब आप इसमें कोको पाउडर और चीनी डालें. अब इसे लगातार चलाते रहें जब तक दूध में कोको पाउडर अच्छे से घुल न जाए. 
  • अब आप डार्क चॉकलेट को बारीक काट लें और इसे भी दूध में डालें और पिघलने दें. दूध के मिश्रण को अच्छे से उबाल लें. अब कॉर्न फ्लोर में पानी डालकर घोल तैयार करें और इस घोल को दूध में डालें और इसे पकाएं. इससे हॉट चॉकलेट थोड़ी गाढ़ी हो जाएगी. 
  • गरमा-गरम हॉट चॉकलेट को कप में डालें. इसके ऊपर से क्रीम को डालें. आप ऊपर से कोको पाउडर को भी डाल सकते हैं. आपका हॉट चॉकलेट तैयार है. 

यह भी पढ़ें- Dosa Recipe Ideas: डोसा के हैं शौकीन, तो जरूर ट्राई करें ये 7 तरह के क्रिस्पी डोसा, खाने के बाद भूल नहीं पाएंगे इनका स्वाद

यह भी पढ़ें- Bread Recipe Ideas: सिंपल ब्रेड से तैयार करें ये लाजवाब डिशेज, ट्राई करें टेस्टी रेसिपी आइडियाज

यह भी पढ़ें- Moong Dal Dahi Vada: इस स्पेशल रेसिपी से बनाएं सुपर सॉफ्ट और स्पंजी मूंग दाल दही वड़ा, खट्टा मीठा स्वाद जो जीत लेगा हर किसी का दिल

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola