Vastu Tips: महीने का अंत होने से पहले ही हो जाते हैं कंगाल? आपकी ये छोटी सी गलती चुपचाप कर रही है जेब खाली!

Published by :Sameer Oraon
Published at :05 Dec 2025 9:46 PM (IST)
विज्ञापन
Vastu Tips

घर के नल से पानी गिरता हुआ, Pic Credit- Chatgpt

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में पानी का रिसाव धन हानि और आर्थिक अस्थिरता का कारण बन सकता है. नल, पाइप, एसी या टंकी से टपकता पानी ‘धन रिसाव’ का संकेत माना जाता है, जो आपकी सैलरी आने से पहले ही खत्म करा सकता है. जानें कैसे पहचानें इस वास्तु दोष को और क्या हैं इसे रोकने के आसान उपाय.

विज्ञापन

Vastu Tips: आज के समय में नौकरीपेशा लोगों की सबसे बड़ी समस्या ये है कि सैलरी आते ही वह खत्म हो जाती है. स्थिति ये हो जाती है कि मंथ एंड होने से पहले ही उधार लेने की नौबत आ जाती है. कई लोग इसे महंगाई, लाइफस्टाइल या बढ़ती जरूरतों से जोड़कर देखते हैं. लेकिन क्या आपको पता है इसकी बड़ी वजह वास्तु भी हो सकती है. ये भले ही आपको मामूली सी चीज लगे लेकिन वही बड़ी गंभीर होती है.

‘धन रिसाव’ का गहरा संबंध पानी से

वास्तु के अनुसार ‘धन रिसाव’ का सबसे गहरा संबंध है पानी से. वास्तु शास्त्र की मानें तो घर के किसी भी चीज से पानी टपकता है चाहे वो नल से हो या फिर टंकी से, एसी पाइप से हो या वॉशबेसिन से ये सारी चीजें धन रिसाव का संकेत मानी जाती है.

Also Read: New Year Vastu Tips: नए साल में जूते-चप्पल से जुड़ी ये 5 गलतियां बना सकती हैं घर में कंगाली

नल और पाइप का रिसाव क्यों माना जाता है आर्थिक नुकसान का कारण?

वास्तु में पानी को धन और सुख-समृद्धि का प्रतीक बताया गया है. घर में पानी का बहना, रिसना, टपकना घर की आर्थिक ऊर्जा को कमजोर करता है जिससे पैसा नहीं टिक पाता है. विशेषज्ञों के अनुसार, यह स्थिति घर के लोगों में निर्णय लेने की क्षमता के साथ साथ वित्तीय स्थिरता को भी प्रभावित करती है.

इसे कैसे रोकें इसे

  • घर में किसी भी नल या पाइप में लीकेज हो तुरंत ठीक कराएं
  • यदि एसी का पानी लगातार टपकता है, तो पाइप को उचित निकासी में लगवाएं
  • टंकी को सप्ताह में एक बार जरूर चेक करें
  • वॉशबेसिन के नीचे से पानी रिसता है तो उसे भी तुरंत ठीक कराएं
  • जहां पानी जमा हो वहां नमक डालें, यह नकारात्मक ऊर्जा को कम करता है.

Also Read: Salt Vastu Tips: नमक को क्यों माना गया है सबसे शक्तिशाली उपाय? जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका और देखें बदलाव

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola