Putin India Visit: राष्ट्रपति भवन में डिनर, भारत-रूस के बीच कई समझौतों पर लगी मुहर, अपने वतन रवाना हुए पुतिन
Published by : Pritish Sahay Updated At : 05 Dec 2025 10:41 PM
Putin India Visit: डिनर के बाद अपने वतन लौटे पुतिन
Putin India Visit: राष्ट्रपति भवन में आयोजित डिनर के बाद रूसी राष्ट्रपति वापस अपने वतन लौट गए हैं. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने उन्हें एयरपोर्ट पर उन्हें विदा किया. अपने दो दिवसीय दौरे में रूसी राष्ट्रपति ने पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक की. इस दौरान दोनों देशों के बीच कई बड़े समझौतों पर हस्ताक्षर हुए. पीएम और पुतिन ने एक साझा बयान भी जारी किया.
Putin India Visit: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन डिनर का भारत दौरा अब खत्म हो गया है. शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में डिनर के बाद वो वापस रूस के लिए रवाना हो गए हैं. विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने उन्हें हवाई अड्डे पर विदा किया. इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनका राष्ट्रपति भवन में जोरदार स्वागत किया. उनके सम्मान में डिनर का आयोजन किया गया था. राष्ट्रपति ने भारत-रूस संबंधों में और प्रगाढ़ता लाने के लिए राष्ट्रपति पुतिन के समर्थन की सराहना की. इससे पहले रूसी राष्ट्रपति ने पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता की.
दोनों देशों के लिए सकारात्मक रहा पुतिन का दौरा- डेनिस मंटुरोव
रूसी राष्ट्रपति का यह दो दिवसीय भारत दौरा दोनों देशों के लिए काफी सकारात्मक रहा. रूस के उप-प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव ने शुक्रवार को यह बात कही है. उन्होंने कहा- यह यात्रा दोनों पक्षों की ओर से बहुत सकारात्मक रही. हम संतुलित व्यापार के लिए भारतीय कंपनियों के साथ द्विपक्षीय सहयोग चाहते हैं. भारत और रूस दोनों में विकास करना भी सहयोग के क्षेत्रों में से एक है.
आतंकवाद से निपटने के तरीकों पर चर्चा मोदी-पुतिन ने की चर्चा
भारत और रूस ने शुक्रवार को आतंकवाद के खिलाफ बिना किसी गुप्त एजेंडे और दोहरे मापदंड के बिना किसी समझौते के वैश्विक लड़ाई का आह्वान किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि यह खतरा मानवता के मूल्यों पर सीधा हमला है. प्रधानमंत्री मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने द्विपक्षीय शिखर वार्ता में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम और मॉस्को के क्रोकस सिटी हॉल में हुए आतंकवादी हमलों की निंदा की और आतंकवाद के प्रति कतई बर्दाश्त नहीं की नीति पर जोर दिया. दोनों नेताओं ने आतंकवादियों की सीमा पार से घुसपैठ और आतंकवाद के वित्तपोषण सहित सभी प्रकार के आतंकवाद को रोकने और उसका मुकाबला करने के लिए अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता व्यक्त की.
2030 से पहले 100 अरब डॉलर का आपसी व्यापार का लक्ष्य
इससे पहले बिजनेस फोरम की मीटिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भरोसा जताया कि भारत और रूस के बीच 100 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार लक्ष्य 2030 से पहले ही हासिल कर लिया जाएगा. रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ भारत-रूस व्यापार मंच को संबोधित करते हुए मोदी ने रूसी कंपनियों को न्योता देते हुए कहा- आइए और भारत में बनाइए. भारत के साथ साझेदारी कीजिए. प्रधानमंत्री ने याद दिलाया कि पिछले साल राष्ट्रपति पुतिन और उन्होंने 2030 तक 100 अरब डॉलर के आपसी व्यापार का लक्ष्य तय किया था. पीएम मोदी ने कहा ईवी विनिर्माण, ऑटोमोटिव कलपुर्जा और गतिशीलता तकनीकों में साझेदारी करके दोनों देश न सिर्फ अपनी घरेलू जरूरतें पूरी कर सकते हैं, बल्कि वैश्विक दक्षिण के विकास में भी योगदान दे सकते हैं. (इनपुट- भाषा)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










