Bread Recipe Ideas: सिंपल ब्रेड से तैयार करें ये लाजवाब डिशेज, ट्राई करें टेस्टी रेसिपी आइडियाज

bread recipe ideas ( AI Image)
Bread Recipe Ideas: ब्रेड से आप कई चीजों को बना सकते हैं. इससे तैयार स्नैक्स का स्वाद लाजवाब होता है जिसे आप घरवालों को सर्व कर के सरप्राइज कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ रेसिपी आइडियाज जिसे आप ब्रेड से बना सकते हैं.
Bread Recipe Ideas: अगर आप जल्दी में हो या हल्की भूख लगी हो तो ब्रेड एक ऐसी चीज है जिसे आप आसानी से खा सकते हैं. आप कॉलेज जाते हो या ऑफिस जाने की जल्दी में एक सिंपल ब्रेड जैम सुबह के टाइम में आसानी से बना सकते हैं. ब्रेड से आप और भी चीजों को बना सकते हैं. शाम के टाइम में भी आप ब्रेड से तैयार रेसिपी को चाय या कॉफी के साथ एन्जॉय कर सकते हैं. सिंपल ब्रेड से आप टेस्टी रेसिपी को बनाएं और इसे परिवार के साथ बैठकर खाएं. तो आइए जानते हैं इस आर्टिकल से ब्रेड से बनने वाली अलग-अलग डिशेज.
आलू मसाला सैंडविच

आप ब्रेड से आसानी से मसाला सैंडविच को तैयार कर सकते हैं. उबले आलू में मसाले डालकर अच्छे से पका लें. इसे ब्रेड में डालें और ऊपर से दूसरे ब्रेड को डालें. बटर लगाकर आप इसे सेंक लें.
ब्रेड पकौड़ा

शाम में चाय के साथ कुछ टेस्टी डिश खाना है तो आप ब्रेड पकौड़ा को तैयार कर सकते हैं. आप ब्रेड में आलू के मसाले को डालकर और बेसन में घोल में डालकर फ्राई करें. आप स्ट्रीट स्टाइल में इस डिश को बना सकते हैं. स्वाद को बढ़ाने के लिए आप इसे चटनी के साथ लें.
ब्रेड रोल

एक और बेहतरीन नाश्ता जो आप ब्रेड से बना सकते हैं वह है ब्रेड रोल. ब्रेड रोल को तेल में फ्राई किया जाता है. इसका क्रिस्पी स्वाद लाजवाब होता है. इसमें आप आलू, पनीर और सब्जियों की स्टफिंग को डालकर तैयार कर सकते हैं. इसे आप चाय के साथ सर्व करें.
चीज सैंडविच

अगर आप जल्दी से कुछ बनाना चाहते हैं तो आप चीज सैंडविच को बना सकते हैं. ब्रेड में बटर लगा लें बीच में चीज को डाल दें. आप चाहें तो प्याज को भी डाल सकते हैं. इसे आप तवा पर सेंक लें.
यह भी पढ़ें- Veg Malai Sandwich Recipe: शाम के स्नैक्स में बनाएं क्रिमी और टेस्टी वेज मलाई सैंडविच
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










