Veg Malai Sandwich Recipe: शाम के स्नैक्स में बनाएं क्रिमी और टेस्टी वेज मलाई सैंडविच
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 26 Sep 2025 11:13 AM
veg malai sandwich ( AI Image)
Veg Malai Sandwich Recipe: शाम में सैंडविच बनाने की सोच रहे हैं तो सिंपल सैंडविच छोड़कर आप वेज मलाई सैंडविच को बना सकते हैं. इसका स्वाद ऐसा है कि बच्चे इसे बार-बार बनाने की डिमांड करेंगे.
Veg Malai Sandwich Recipe: सैंडविच एक ऐसी डिश है जो आसानी से बन जाती है और बच्चे से लेकर बड़े तक इसे पसंद करते हैं. सैंडविच को कई तरीकों से आप तैयार कर सकते हैं. आप वेजिटेबल सैंडविच, आलू सैंडविच को बना सकते हैं. सैंडविच में कुछ अलग और टेस्टी ट्राई करना है जो आसनी से तैयार हो जाए तो आप वेज मलाई सैंडविच को बना सकते हैं. आप चाय के साथ, पार्टी स्नैक्स या फिर शाम की हल्की भूख को दूर करने के लिए इसे बना सकते हैं. तो आइए जानते हैं इस रेसिपी को बनाने की आसान विधि.
वेज मलाई सैंडविच बनाने के लिए सामग्री
- ब्रेड स्लाइस- 4
- मक्खन- 2 बड़े चम्मच
- क्रीम या मलाई- 3 बड़े चम्मच
- गाजर- एक कद्दूकस किया हुआ
- शिमला मिर्च- एक बारीक कटा हुआ
- स्वीट कॉर्न- आधा कप
- प्याज- 1 बारीक कटा हुआ
- काली मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- हरी चटनी- 2 बड़ा चम्मच
- कटा हुआ धनिया- 1 चम्मच बारीक कटा हुआ
वेज मलाई सैंडविच बनाने की विधि (Veg Malai Sandwich Recipe)
- वेज मलाई सैंडविच बनाने के लिए सबसे पहले आप प्याज को बारीक काट लें. इसे एक बाउल में डाल दें. अब आप इसमें कद्दूकस किया हुआ गाजर, बारीक कटा हुआ शिमला मिर्च को डालें.
- अब आप इसमें मलाई या क्रीम को डालें. इसमें आप नमक, काली मिर्च का पाउडर और कटा हुआ धनिया को मिक्स कर दें. अब आप ब्रेड स्लाइस पर हरी चटनी को लगाएं और इसके ऊपर आप मलाई के मिश्रण को फैला दें.
- इसके ऊपर से दूसरा ब्रेड स्लाइस को रखें. अब आप तवे को गर्म करें और इसके ऊपर बटर को डालें. इसके ऊपर आप ब्रेड स्लाइस को डालें और इसे हल्के से दबाकर दोनों साइड से इसे पका लें. इस तरह से सैंडविच को तैयार कर लें. इसे आप चटनी या सॉस के साथ सर्व करें.
यह भी पढ़ें- Moringa Chilla Recipe: दिन की शुरुआत करें मोरिंगा चीला से, झटपट तैयार करें ये टेस्टी रेसिपी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










