Moringa Chilla Recipe: दिन की शुरुआत करें मोरिंगा चीला से, झटपट तैयार करें ये टेस्टी रेसिपी
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 19 Sep 2025 9:09 AM
moringa chilla ( AI image)
Moringa Chilla Recipe: अगर आपके नाश्ते में कुछ ऐसी डिश को शामिल करना चाहते हैं जो स्वादिष्ट हो तो आप मोरिंगा लीव्स यानी सहजन के पत्तों से टेस्टी चीला तैयार कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं इसकी रेसिपी.
Moringa Chilla Recipe: आजकल लोग हेल्दी और न्यूट्रिशस डाइट की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं. सभी लोग चाहते हैं कि डाइट में हेल्दी खाने का सेवन करें. ऐसे में अगर आपके नाश्ते में कुछ ऐसी डिश को शामिल करना चाहते हैं जो स्वादिष्ट हो तो आप मोरिंगा लीव्स यानी सहजन के पत्तों से टेस्टी चीला तैयार कर सकते हैं. मोरिंगा के पत्ते सेहत के लिए फायदेमंद हैं. इससे आप चटनी, सूखी सब्जी जैसी चीजों को बना सकते हैं. चीला को अक्सर लोग सुबह के टाइम में खाना पसंद करते हैं. इन पत्तों से बनाए टेस्टी चीला. तो आइए जानते हैं इस आर्टिकल से मोरिंगा पत्ते से चीला तैयार करने की विधि.
मोरिंगा चीला बनाने के लिए सामग्री
- मोरिंगा या सहजन की पत्तियां- 1 कप बारीक कटी हुई
- मूंग दाल- 1 कप
- सूजी- 2 बड़े चम्मच
- हरी मिर्च- 1
- अदरक- 1 छोटा टुकड़ा
- हल्दी पाउडर- एक चौथाई छोटा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- पानी
- तेल
यह भी पढ़ें- Chickpea Salad Recipe: क्रंची, फ्रेश और फ्लेवरफुल चना सलाद, आसानी से तैयार करें ये टेस्टी रेसिपी
मोरिंगा चीला बनाने की विधि (Moringa Chilla Recipe)
- मोरिंगा चीला बनाने के लिए आप मूंग दाल को धोकर कुछ घंटों के लिए भिगो दें. इसके बाद मिक्सर जार में मूंग दाल को पीस लें.
- मूंग दाल को एक बाउल में निकाल लें. इसमें आप हल्दी, लाल मिर्च, नमक, कद्दूकस किया हुआ अदरक और बारीक कटी हरी मिर्च को मिक्स कर दें. अब इसमें बारीक कटी हुई मोरिंगा की पत्तियां को मिलाएं. इसमें आप सूजी को भी मिक्स कर दें. अब आप थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए मध्यम गाढ़ा घोल तैयार कर लें.
- अब आप तवा को गर्म करें और हल्का सा तेल लगाकर चिकना कर लें. एक बड़े चम्मच में घोल डालें और गोल आकार में फैला दें. अब आप किनारों पर थोड़ा तेल डालें और दोनों तरफ से सुनहरा होने तक पका लें.
- अब आप बचे हुए बैटर से आप चीला बना लें.
यह भी पढ़ें- Oats Vada Recipe: चाय टाइम के लिए परफेक्ट स्नैक रेसिपी, तैयार करें ओट्स और चना दाल वड़ा
यह भी पढ़ें- Homemade Dry Fruit Chivda: क्रिस्पी, क्रंची और शानदार स्नैक, आसानी से तैयार करें ड्राई फ्रूट चिवड़ा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










