Chickpea Salad Recipe: क्रंची, फ्रेश और फ्लेवरफुल चना सलाद, आसानी से तैयार करें ये टेस्टी रेसिपी

Chickpea Salad ( AI Image)
Chickpea Salad Recipe: काबुली चने से आपने छोले को जरूर ट्राई किया होगा. आप इससे टेस्टी सलाद को ट्राई कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं काबुली चना सलाद बनाने की विधि.
Chickpea Salad Recipe: आजकल हेल्दी खाने का क्रेज बढ़ता जा रहा है और ऐसे में झटपट बनने वाले स्नैक्स या सलाद का ट्रेंड भी बढ़ा है. काबुली चना सलाद न सिर्फ पौष्टिक होता है बल्कि इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता. आप चाहे ऑफिस के लिए लंच ले जा रहे हो, हल्का डिनर या शाम का स्नैक के लिए कुछ टेस्टी और हेल्दी ट्राई करना चाहते हैं तो ये सलाद हर मौके पर परफेक्ट है. आप इसे स्पाइसी, खट्टा या क्रंची बनाकर अपने स्वाद के हिसाब से ट्विस्ट भी दे सकते हैं. तो आइए जानते हैं काबुली चना से सलाद बनाने की आसान रेसिपी.
काबुली चना सलाद के लिए सामग्री
- उबले हुए काबुली चने- 1 कप
- खीरा- 1 छोटे छोटे टुकड़ों में कटा हुआ
- टमाटर- 1 बारीक कटा हुआ
- हरी मिर्च- 1 बारीक कटी हुई
- हरा धनिया- 2 बड़े चम्मच बारीक कटा हुआ
- नींबू का रस- एक चम्मच
- भुना जीरा पाउडर- आधा चम्मच
- काली मिर्च पाउडर- एक चौथाई चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
यह भी पढ़ें- Masala Popcorn Recipe: घर पर बनाएं चटपटा मसाला पॉपकॉर्न, मूवी नाइट का परफेक्ट साथी
काबुली चना बनाने की विधि (Chickpea Salad Recipe)
- चना सलाद बनाने के लिए सबसे पहले आप काबुली चने को पानी कुछ घंटे के लिए भिगो दें. चने को उबाल लें. अब आप उबले हुए चने को एक बड़े बाउल में डाल दें.
- अब आप प्याज को बारीक काट लें साथ ही खीरा को भी छोटे टुकड़े में काट कर इसमें मिक्स कर दें. अब आप इसमें कटे टमाटर, बारीक कटी हुई हरी मिर्च को डाल दें.
- इस मिश्रण में आप भुना जीरा पाउडर, काली मिर्च का पाउडर और नमक डालकर अच्छे से मिक्स करें. इसके बाद आप नींबू के रस को भी मिला दें. सभी चीजों को चने के साथ अच्छे से मिक्स कर दें. इसके ऊपर आप बारीक कटा हुआ धनिया पत्ता को भी डाल दें और मिक्स कर दें.
यह भी पढ़ें- Oats Vada Recipe: चाय टाइम के लिए परफेक्ट स्नैक रेसिपी, तैयार करें ओट्स और चना दाल वड़ा
यह भी पढ़ें- Homemade Dry Fruit Chivda: क्रिस्पी, क्रंची और शानदार स्नैक, आसानी से तैयार करें ड्राई फ्रूट चिवड़ा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










