नटखट कान्हा से प्रेरित हैं ये बेटे के नाम, मॉडर्न माता-पिता को आएंगे पसंद

Updated:
विज्ञापन

PC: सोते हुए बच्चे की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

Krishna Inspired Baby Boy Names: जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर अपने बेटे को दें कान्हा से प्रेरित ये खूबसूरत और अर्थपूर्ण नाम. देखें मॉडर्न और ट्रेडिशनल नामों की लिस्ट.

विज्ञापन

Krishna Inspired Baby Boy Names: घर में नन्हे मेहमान के आने के बाद सबसे मुश्किल कामों में से एक होता है उसके लिए प्यारा-सा नाम चुनना. अगर बेटे का जन्म जन्माष्टमी के आसपास हुआ है, तो भगवान श्रीकृष्ण से प्रेरित नाम रखना और भी खास हो सकता है. कान्हा का बाल रूप अपनी नटखट अदाओं, मुस्कान और चंचलता के लिए जाना जाता है. ऐसे में आप उनके अलग-अलग नामों और गुणों से प्रेरणा लेकर बेटे के लिए एक ऐसा नाम (Baby Names) चुन सकते हैं, जो सुनने में मॉडर्न हो और जिसका रिश्ता कान्हा से भी जुड़ा हो. 

विज्ञापन
PC: AI Generated
PC: AI Generated

Krishna Inspired Baby Boy Names: कान्हा से प्रेरित ये नाम हैं खास

माधव - भगवान कृष्ण का नाम

केशव - कृष्ण जी का प्रसिद्ध नाम

कान्हा - कृष्ण के बाल रूप का प्यारा नाम

गोविंद - भगवान कृष्ण का एक नाम

गोपाल - गायों की रक्षा करने वाले

मुरलीधर - मुरली धारण करने वाले

गिरिधर - गोवर्धन पर्वत धारण करने वाले

नंदलाल - नंद बाबा के लाडले

नंदकिशोर - नंद बाबा के पुत्र

दामोदर - कृष्ण जी का प्रसिद्ध नाम

देवकीनंदन - माता देवकी के पुत्र

वासुदेव - वसुदेव के पुत्र

मुकुंद - मोक्ष देने वाले

मुरारी - मुर नामक असुर का वध करने वाले

श्रीधर - श्री को धारण करने वाले

हरि - भगवान विष्णु और कृष्ण का नाम

जनार्दन-– लोगों का कल्याण करने वाले

चक्रधर - सुदर्शन चक्र धारण करने वाले

मनमोहन - मन को मोह लेने वाले

श्याम - कृष्ण के सांवले स्वरूप से जुड़ा नाम

श्यामसुंदर - सुंदर श्याम स्वरूप वाले

राधारमण - राधा के प्रिय

बंसीधर - बांसुरी धारण करने वाले

द्वारकाधीश - द्वारका के राजा

कृष्ण - स्वयं भगवान कृष्ण का नाम

यह भी पढ़ें: न आज पुराने, न कल आउटडेटेड, बच्चों के लिए चुनें ये नाम

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola