कल राखी है और तैयारी जीरो? इन लास्ट मिनट हैक्स से संभल जाएगा पूरा काम

Updated:
विज्ञापन

PC: रक्षाबंधन की तैयारी करते हुए सांकेतिक फोटो (AI Generated)

Raksha Bandhan Preparation: रक्षाबंधन की तैयारी आखिरी समय पर बची है? कल के त्योहार के लिए इन लास्ट मिनट हैक्स को अपनाएं, जिससे आप कम समय में परफेक्ट तैयारी आसानी से कर सकें.

विज्ञापन

Raksha Bandhan Preparation: रक्षाबंधन का त्योहार आते ही घर में चहल-पहल शुरू हो जाती है. लेकिन कई बार काम की भागदौड़ में राखी की तैयारी आखिरी दिन तक टल जाती है. फिर याद आता है कि राखी खरीदनी है, मिठाई लानी है, कपड़े तैयार करने हैं और घर भी थोड़ा सजाना है.

विज्ञापन

अगर आपके साथ भी ऐसा ही हुआ है और कल राखी है, लेकिन तैयारी अभी तक नहीं हुई है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. कुछ आसान लास्ट मिनट हैक्स (Raksha Bandhan Last Minute Hacks) अपनाकर आप कम समय में काफी सारी तैयारी पूरी कर सकती हैं.

सबसे पहले जरूरी कामों की लिस्ट बनाएं

एक साथ सारे काम शुरू करने के बजाय सबसे पहले 5 मिनट निकालकर एक छोटी सी लिस्ट बना लें. जो सामान घर में पहले से है, उसे अलग कर लें. इससे बेवजह बाजार जाने और समय खराब करने से बचेंगी.

राखी और गिफ्ट का काम पहले निपटाएं

अगर अभी तक राखी नहीं खरीदी है, तो सबसे पहले यही काम करें. बाजार जाने का समय नहीं है तो आसपास की दुकान से सिंपल और सुंदर राखी (Raksha Bandhan Preparation) ले सकती हैं. भाई के लिए गिफ्ट भी चुनना बाकी है तो बहुत सोचने की जरूरत नहीं है. उसकी पसंद की कोई छोटी सी चीज, वॉलेट, परफ्यूम, किताब या कोई काम की चीज भी अच्छी रहेगी. 

यह भी पढ़ें: मेहंदी लगाने की नहीं है प्रैक्टिस? ट्राई करें ये 5 आसान और खूबसूरत डिजाइन

मिठाई के लिए आसान रास्ता अपनाएं

मिठाई बनाना चाहती हैं, लेकिन समय कम है तो ऐसी रेसिपी चुनें जिसमें ज्यादा मेहनत न लगे. नारियल लड्डू, ब्रेड मालपुआ या मिल्क पाउडर से बनने वाली मिठाई जैसे विकल्प जल्दी तैयार हो सकते हैं. 

पूजा की थाली को मिनटों में सजाएं (Raksha Bandhan Preparation)

पूजा की थाली सजाने के लिए बहुत ज्यादा सामान की जरूरत नहीं है. एक साफ थाली में रोली, अक्षत, दीपक, मिठाई और राखी रख दें. चाहें तो थाली के किनारे फूलों की कुछ पंखुड़ियां रखकर इसे खूबसूरत बना सकती हैं. घर में रंगोली के रंग हैं तो थाली के बीच में छोटा सा डिजाइन भी बनाया जा सकता है.

कपड़े आज ही निकालकर रखें

राखी वाले दिन सबसे ज्यादा समय अक्सर कपड़े ढूंढने में ही चला जाता है. इसलिए अपने और भाई के कपड़े रात में ही निकालकर रख दें. साथ में ज्वेलरी, फुटवियर और जरूरी एक्सेसरीज भी रख लें. इससे सुबह तैयार होते समय चीजें ढूंढने की भागदौड़ नहीं होगी.

यह भी पढ़ें: कम बजट में घर को बनाएं खूबसूरत, त्योहारों पर ये सजावट के तरीके आएंगे काम


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola