Dosa Recipe Ideas: डोसा के हैं शौकीन, तो जरूर ट्राई करें ये 7 तरह के क्रिस्पी डोसा, खाने के बाद भूल नहीं पाएंगे इनका स्वाद

Updated at : 03 Oct 2025 1:48 PM (IST)
विज्ञापन
dosa recipe ideas

dosa recipe ideas ( AI Image)

Dosa Recipe Ideas: डोसा खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है और बच्चों से लेकर बड़ों को पसंद आता है. आप इसे घर पर भी बना सकते हैं. तो आइए जानते हैं 7 तरह की डोसा रेसिपी आइडियाज जिसे आप ट्राई कर सकते हैं.

विज्ञापन

Dosa Recipe Ideas: डोसा दक्षिण भारत में एक फेमस डिश है जिसे और भी जगहों पर पसंद किया जाता है. डोसा का स्वाद लाजवाब होता है. कई लोग घर में भी इसे बनाना पसंद करते हैं. चावल और उड़द दाल से तैयार ये रेसिपी चटनी और सांभर के साथ सर्व की जाती है. आप भी लंच या ब्रेकफास्ट में डोसा को तैयार कर सकते हैं. आप सिर्फ एक तरह से नहीं बल्कि अलग अलग डोसा बनाकर सभी को सरप्राइज कर सकते हैं. तो आइए इस आर्टिकल के माध्यम से जानते हैं कुछ डोसा आइडियाज जिसे आप आसानी से बना सकते हैं. 

सादा डोसा

plain dosa
Plain dosa ( ai image)

प्लेन या सादा डोसा एक अच्छा ऑप्शन है सुबह के ब्रेकफास्ट के लिए. इसके लिए कोई फीलिंग की जरूरत नहीं पड़ेगी और आप सिर्फ डोसा बैटर से इसे तैयार कर सकते हैं. 

रवा डोसा 

rava dosa
Rava dosa ( ai image)

अगर आप जल्दी में है और आपके पास बैटर तैयार करने का टाइम नहीं है तो आप रवा डोसा बना सकते हैं. रवा डोसा बहुत जल्दी बन जाता है और नाश्ते के लिए परफेक्ट चॉइस है.

मसाला डोसा 

masala dosa
Masala dosa ( ai image)

आलू की फीलिंग डालकर आप मसाला डोसा को तैयार करें. इसका स्वाद बेहतरीन होता है. आप स्वाद बढ़ाने के लिए इसे घी के साथ पकाएं. 

सेट डोसा

set dosa
Set dosa ( ai image)

सेट डोसा भी एक तरह का डोसा है जिसे आप बना सकते हैं. ये थोड़ा मोटा और स्पंजी होता है. इसे बनाने के लिए बैटर को ज्यादा नहीं फैलाया जाता है. इसे सिंगल नहीं सेट में सर्व किया जाता है.

नीर डोसा

neer dosa
Neer dosa ( ai image)

नाश्ते में आप नीर डोसा को बना सकते हैं. इसको बनाना बहुत आसान है. इसे चावल से तैयार किया जाता है. ये सिंपल सी रेसिपी आपका दिल जीत लेगी. 

चीज डोसा

cheese dosa
Cheese dosa ( ai image)

अगर आपको चीज पसंद है तो आप चीज डोसा को बना सकते हैं. आप डोसा बैटर को तवा पर डालें और ऊपर से आप कद्दूकस किया हुआ चीज को डालकर डोसा बना सकते हैं. 

मूंग डोसा 

moong dosa
Moong dosa ( ai image)

आप हरे मूंग से डोसा को बना सकते हैं. इसके लिए आप हरी मूंग को पानी में भिगो दें और इसका बैटर तैयार कर के आप इससे डोसा को तैयार करें.

यह भी पढ़ें- Veg Malai Sandwich Recipe: शाम के स्नैक्स में बनाएं क्रिमी और टेस्टी वेज मलाई सैंडविच

यह भी पढ़ें- Moong Dal Dahi Vada: इस स्पेशल रेसिपी से बनाएं सुपर सॉफ्ट और स्पंजी मूंग दाल दही वड़ा, खट्टा मीठा स्वाद जो जीत लेगा हर किसी का दिल

यह भी पढ़ें- Bread Recipe Ideas: सिंपल ब्रेड से तैयार करें ये लाजवाब डिशेज, ट्राई करें टेस्टी रेसिपी आइडियाज

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola