Numerology: रिश्तों में सच्चे और दिल से साफ होते हैं इस मूलांक के लोग, हर काम में करते है अच्छी प्लानिंग

Edited by Priya Gupta
Updated:
विज्ञापन

numerology

Numerology: अंक ज्योतिष एक प्राचीन विद्या है, जिसमें व्यक्ति की जन्म तारीख के आधार पर उसके स्वभाव, व्यक्तित्व और भविष्य का पता लगाया जाता है. ऐसे में आज हम आपको एक खास मूलांक के बारे में बताने जा रहें है, जो अपने रिश्तों को बहुत अच्छे से संभाल कर चलते है.

विज्ञापन

Numerology: अंक ज्योतिष को हिंदू धर्म में एक महत्वपूर्ण और प्राचीन विद्या माना गया है. इसमें व्यक्ति की जन्म तारीख के आधार पर उसके स्वभाव, व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में आसानी से पता लगाया जा सकता है. अंक ज्योतिष के अनुसार, जन्म तारीख के अंकों को जोड़कर मूलांक निकाला जाता है, जो यह बताता है कि व्यक्ति का स्वभाव कैसा है, वे जीवन में किन क्षेत्रों में सफल हो सकता है. हर मूलांक के पीछे एक खास ग्रह होता है, जिसका प्रभाव हर व्यक्ति के जीवन में पड़ता है. ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल में एक खास मूलांक के बारे में बताने जा रहें है, जो सोच-समझकर हर काम की प्लानिंग करते हैं. 

बहुत तेज दिमाग के होते हैं इस मूलांक के लोग 

जिन भी लोगों का जन्म किसी भी महीने के 4, 13, 22, और 31 को हुआ है, उनका मूलांक 2 निकलता है. इस मूलांक का ग्रह स्वामी राहु होता है. ये लोग बहुत मेहनती और तेज स्वभाव के होते हैं. इनको जल्दबाजी में फैसला लेना पसंद नहीं होता है. ये हर काम को बहुत सोच-विचार के साथ करते हैं. इसके अलावा, ये लोग भविष्य को लेकर बहुत पहले से ही प्लानिंग करना शुरू कर देते हैं. 

यह भी पढ़ें-  Numerology: इस मूलांक में जन्मे बच्चे बड़े होकर बनते हैं फिल्मी कलाकार, चीजों को सीखने में होते हैं माहिर

प्लानिंग करने में माहिर होते हैं 

मूलांक 4 के लोगों को प्लानिंग करने में बहुत अच्छा लगता है. ये लोग हर काम को परफेक्ट करने से पहले बहुत समझदारी के साथ तैयारी करते हैं. साथ ही, इनको फालतू के प्लानिंग में पैसा खर्च करना पसंद नहीं होता है. 

वफादार के साथ सच्चे मन के होते हैं 

मूलांक 4 के लोगों के दिल में छल-कपट नहीं होता है. ये हर लोगों से बहुत प्यार से बात करते हैं. अगर आप इनको कुछ भी बात बताते है, तो ये उस बात को कभी किसी के साथ शेयर नहीं करते हैं. इसके अलावा, ये अपने रिश्ते को बहुत संभालकर चलते हैं.  

यह भी पढ़ें- Numerology: जन्म से होशियार होते हैं इन 4 तारीखों में जन्मे बच्चे, कभी नहीं भूलते एक बार देखी हुई चीज

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola