Masala Puri Recipe: गरमा-गरम सब्जी के साथ परोसें मसाला पूरी, जानिए घर पर बनाने का आसान तरीका
Published by : Priya Gupta Updated At : 01 Nov 2025 8:20 AM
Masala Puri recipe (AI image)
Masala Puri Recipe: गरमा-गरम स्वादिष्ट सब्जी के साथ सर्व करना चाहते हैं कुछ नया और टेस्टी, तो इस आर्टिकल के जरिए घर पर बनाएं फूली-फूली मसाला पूरी.
Masala Puri Recipe: घर पर अगर कभी गरमा-गरम और स्वादिष्ट सब्जी बन जाए, तो उसके साथ कुछ टेस्टी और अलग खाने का मन करता है. ऐसे में अगर आप अपनी हर दिन की थाली में टेस्टी और नया स्वाद जोड़ना चाहते हैं, तो मसाला पूरी बनाकर जरूर ट्राई करें. बाहर से हल्की कुरकुरी और अंदर से नरम, ये पूरियां न सिर्फ देखने में लाजवाब लगती हैं बल्कि हर निवाले में देसी स्वाद का असली मजा भी देती हैं. चाहे गरम आलू की सब्जी के साथ परोसी जाए या दही-अचार के साथ, मसाला पूरी हर खाने को स्पेशल बना देती है. तो आइए जानते है घर पर आसानी से मसाला पूरी बनाने की रेसिपी.
मसाला पूरी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- गेहूं का आटा – 2 कप
- हल्दी पाउडर – ½ छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटी चम्मच
- धनिया पाउडर – 1 छोटी चम्मच
- जीरा पाउडर – ½ छोटी चम्मच
- अजवाइन – ½ छोटी चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
- तेल (मोयन के लिए) – 1–2 छोटे चम्मच
- पानी – जरूरत अनुसार (आटा गूंथने के लिए)
- तेल – तलने के लिए
यह भी पढ़ें: Gud Ki Puri Recipe: गुड़ से मिठाई नहीं, इस बार ट्राई करें गुड़ की मीठी पूरियां, खाने के बाद जरूर बार-बार बनाएंगे
मसाला पूरी बनाने की विधि क्या है?
- सबसे पहले एक गहरे बर्तन में गेहूं का आटा लें, फिर इसमें हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, अजवाइन, नमक और 1–2 चम्मच तेल डालें.
- सारे मसालों को आटे में अच्छे से मिक्स करें, अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सख्त आटा गूंथ लें.
- आटे को 10 मिनट के लिए ढककर रख दें, इसके बाद आटे से छोटे-छोटे गोले बनाएं. इसे हल्के हाथ से बेलकर गोल आकार की पूरियां तैयार करें.
- अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें, इसके बाद गरम तेल में एक-एक करके पूरियां डालें और दोनों तरफ से सुनहरी और कुरकुरी होने तक तलें.
- ज्यादा तेल निकालने के लिए पूरी को पेपर टॉवल पर रखें.
- तैयार हुई गरमा-गरम मसाला पूरी को आलू की सब्जी, दही, या अचार के साथ सर्व करें.
यह भी पढ़ें: Sabudana Puri Recipe: साबूदाना और आलू से बनाएं फूली-फूली पूरियां, हर खास मौके पर मिलेगा स्वाद का मजा
यह भी पढ़ें: Mix Veg Sabudana Pulao Recipe: साबूदाने में लगाएं सब्जियों का तड़का, बनाएं ये मिक्स वेज पुलाव
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Priya Gupta
प्रिया गुप्ता डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हैं. वह पिछले एक साल से कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. इससे पहले वह नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में काम कर चुकी हैं. अभी वह झारखंड की खबरों पर काम करती हैं और SEO के अनुसार कंटेंट लिखती हैं. प्रिया आसान और साफ भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाने में विश्वास रखती हैं. वह ट्रेंडिंग खबरों, झारखंड से जुड़े मुद्दों और लोगों से जुड़ी खबरों पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सही और भरोसेमंद जानकारी सरल शब्दों में मिले.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










