लखीसराय में पकड़ाया शराब तस्कर, 3.6 लीटर विदेशी शराब बरामद

Updated:
विज्ञापन
Lakhisarai News

Lakhisarai News

Lakhisarai News: लखीसराय के पिपरिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपी को उसके घर के सामने से पकड़ा गया.

विज्ञापन

Lakhisarai News: सूर्यगढ़ा (लखीसराय) से राजेश कुमार गुप्ता की रिपोर्ट — बिहार में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है. इसी कड़ी में लखीसराय जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दियारा पिपरिया गांव से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के पास से 3.6 लीटर विदेशी शराब बरामद की है. गिरफ्तारी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.

घर के बाहर से हुई गिरफ्तारी

थानाध्यक्ष सौरभ सुमन के नेतृत्व में पिपरिया थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान दियारा पिपरिया गांव निवासी कार्तिक राय के पुत्र सुग्गा कुमार के रूप में हुई है. सोमवार शाम करीब 7:30 बजे पुलिस ने उसे उसके घर के आगे से गिरफ्तार किया.

छह बोतल विदेशी शराब बरामद

पुलिस ने आरोपी के पास से 600 मिलीलीटर की छह बोतल विदेशी शराब बरामद की है. बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इलाके में शराब तस्करी को रोकने के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है.

शराबबंदी कानून के तहत दर्ज हुआ मामला

मामले में पुलिस पदाधिकारी कामेश्वर राय के लिखित बयान पर पिपरिया थाना में कांड संख्या 44/26 दर्ज किया गया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है.

न्यायालय भेजने की तैयारी

थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार शराब तस्कर को न्यायिक प्रक्रिया के तहत लखीसराय न्यायालय भेजा जा रहा है. पुलिस का कहना है कि जिले में शराब तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा.

Also Read: बिहार में वीडियो कॉल से होगी आंगनबाड़ी केंद्रों की निगरानी, पूरे बिहार में लागू होगी नई व्यवस्था

विज्ञापन
प्रत्युष प्रशांत

लेखक के बारे में

By प्रत्युष प्रशांत

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन