Gud Ki Puri Recipe: गुड़ से मिठाई नहीं, इस बार ट्राई करें गुड़ की मीठी पूरियां, खाने के बाद जरूर बार-बार बनाएंगे

Updated:
विज्ञापन

Gud Ki Puri (AI image)

Gud Ki Puri Recipe: गुड़ से मिठाई नहीं, इस बार हम आपको गुड़ की पूरी बनाने के बारे में बताएंगे. इसे आप खास मौके, मेहमानों और घरवालों के लिए आसानी से घर पर बना सकते हैं.

विज्ञापन

Gud Ki Puri Recipe: गेहूं के आटे से बनी रोटी तो आपने कई बार खाई होगी, लेकिन क्या आपने कभी गेहूं के आटे से बनी मीठी और स्वाद से भरपूर गुड़ की पूरियां खाया है? अगर नहीं, तो आज हम आपको इसे बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे. इसे आप त्योहार, खास मौकों या जब भी मीठा खाने का मन करे, तब आसानी से रेडी कर सकते हैं. इसका स्वाद इतना टेस्टी होता है कि एक बार खाने के बाद आप इसे बार-बार बनाना चाहेंगे. ऐसे में आइए जानते हैं गुड़ की मीठी और टेस्टी पूरी बनाने की आसान रेसिपी, जिसे आप अपने घरवालों और मेहमानों दोनों के लिए बनाकर सर्व कर सकते हैं. 

गुड़ की पूरी बनाने की सामग्री क्या है?

  • गेहूं का आटा – 2 कप
  • गुड़ – 1 कप (कद्दूकस किया हुआ)
  • पानी – जरूरत के अनुसार 
  • इलायची पाउडर – आधा छोटा चम्मच
  • घी – 1 बड़ा चम्मच 
  • तेल – तलने के लिए

गुड़ की पूरी बनाने की विधि क्या है?

  • सबसे पहले एक पैन में आधा कप पानी गर्म करें और इसमें गुड़ डाल दें. गुड़ को पूरी तरह पिघलने दें, फिर गैस बंद कर दें और इसे छान लें जिससे कोई गंदगी न रहे. 
  • अब एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा लें, इसमें इलायची पाउडर और एक बड़ा चम्मच घी डालें. इसे धीरे-धीरे गुड़ वाला पानी डालते हुए सख्त आटा गूंथ लें. 
  • तैयार हुए आटे को 10-15 मिनट के लिए ढककर रख दें. अब इससे छोटे-छोटे गोले बनाकर पूरियां बेल लें. 
  • अब गैस में तेल गर्म करें, फिर बेली हुई पूरियों को गरम तेल में डालकर सुनहरा होने तक तलकर निकाल लें. अब तैयार है आपकी गरमा-गरम गुड़ की पूरियां.

यह भी पढ़ें: Suji Masala Puri: ट्रैवल में जाना हो या नाश्ते में कुछ स्पेशल सर्व करना हो, बनाएं सूजी मसाला पूरी, फॉलो करें आसान विधि 

यह भी पढ़ें: Sev Chaat Recipe: शाम की भूख का परफेक्ट इलाज, बिना गैस जलाए बनाएं सेव चाट 

गुड़ की मीठी पूरी किसके साथ सर्व करें?

गरमा-गरम गुड़ की पूरी को आलू की सब्जी, दही, या खीर के साथ सर्व करें. 

गुड़ से क्या-क्या बना सकते हैं?

गुड़ से आप मिठाई, खीर, चीला, पूरी और भी कई तरह की डिश बना सकते हैं. 

क्या गुड़ की पूरी ठंडी होने पर भी अच्छी लगती है?

हां, इसका स्वाद ठंडी होने पर भी अच्छा रहता है, इसलिए इसे सफर या टिफिन के लिए भी रखा जा सकता है. 

यह भी पढ़ें: Sabudana Puri Recipe: साबूदाना और आलू से बनाएं फूली-फूली पूरियां, हर खास मौके पर मिलेगा स्वाद का मजा 

यह भी पढ़ें: Mix Veg Sabudana Pulao Recipe: साबूदाने में लगाएं सब्जियों का तड़का, बनाएं ये मिक्स वेज पुलाव  

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Frequently Asked Questions

गरमा-गरम गुड़ की पूरी को आलू की सब्जी, दही, या खीर के साथ सर्व करें.