Sev Chaat Recipe: शाम की भूख का परफेक्ट इलाज, बिना गैस जलाए बनाएं सेव चाट
Published by : Priya Gupta Updated At : 02 Sep 2025 9:56 AM
सेव चाट रेसिपी (AI इमेज)
Sev Chaat Recipe: अगर आप भी शाम की भूख के लिए जल्दी से बिना गैस जलाए कुछ बनाने की रेसिपी ढूंढ रहे हैं, तो आज हम आपको घर पर आसानी से सेव चाट बनाने के बारे में बताने जा रहे हैं. आइए जानें इसे बनाने की विधि.
Sev Chaat Recipe: शाम का समय हो और हल्की-सी भूख लगने लगे, तो सबसे पहले मन में कुछ चटपटा और झटपट बनने वाला स्नैक खाने को मन करता है. ऐसे समय में आपके लिए सेव चाट बहुत बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. इसे आप बिना गैस जलाएं कम समय में आसानी से तैयार कर सकते हैं. इसकी कुरकुरी सेव, ताजा प्याज-टमाटर और ऊपर से डाली गई खट्टी-मीठी चटनी, हर बाइट में बहुत टेस्टी लगती है. ये चाट न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होता है बल्कि ये दिखने में भी काफी रंगीन होता है. अगर आपने से एक बार अपने घर पर बना लिया तो बच्चे हो या बड़े हर कोई इसे बार-बार बनाने की जिद्द करेंगे. तो आइए जानते इसे घर पर आसानी से बनाने के बारे में.
सेव चाट बनाने के लिए सामग्री
- सेव – 1 कप
- प्याज – 1 (बारीक कटा हुआ)
- टमाटर – 1 (बारीक कटा हुआ)
- हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी हुई)
- हरी चटनी – 1 चम्मच
- मीठी चटनी – 1 चम्मच
- चाट मसाला – 1 छोटा चम्मच
- काला नमक – स्वाद अनुसार
- लाल मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच
- धनिया पत्ती – 2 कलियां (बारीक कटी हुई)
यह भी पढ़ें: Chawal Ki Puri: चावल के आटे से बनाएं क्रिस्पी पूरियां, खाने में लगेंगी हल्की
यह भी पढ़ें: Poha Recipes: सुबह की शुरुआत करें स्वादिष्ट पोहे के साथ, जानिए इसे बनाने की आसान रेसिपी
सेव चाट बनाने की विधि
- सबसे पहले एक प्लेट में कटा हुआ प्याज और टमाटर डालें. फिर इसमें ऊपर से हरी चटनी और मीठी चटनी डालकर अच्छे से मिलाएं.
- अब इसमें चाट मसाला, काला नमक और लाल मिर्च पाउडर छिड़कें.
- इसके बाद सारे चीजों को अच्छे से मिक्स करने के बाद इसमें सेव को मिलाएं और बारीक कटा हुआ धनिया से गार्निश करें.
- अब तैयार है टेस्टी और खट्टी-मीठी कुरकुरी सेव चाट. इसे तुरंत परोसें और इसके स्वाद का आनंद लें.
यह भी पढ़ें: Atta Noodles Recipe: अब मैदा नहीं! बनाएं घर पर टेस्टी और हेल्दी आटा नूडल्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Priya Gupta
प्रिया गुप्ता डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हैं. वह पिछले एक साल से कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. इससे पहले वह नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में काम कर चुकी हैं. अभी वह झारखंड की खबरों पर काम करती हैं और SEO के अनुसार कंटेंट लिखती हैं. प्रिया आसान और साफ भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाने में विश्वास रखती हैं. वह ट्रेंडिंग खबरों, झारखंड से जुड़े मुद्दों और लोगों से जुड़ी खबरों पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सही और भरोसेमंद जानकारी सरल शब्दों में मिले.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










