Poha Recipes: सुबह की शुरुआत करें स्वादिष्ट पोहे के साथ, जानिए इसे बनाने की आसान रेसिपी

Edited by Priya Gupta
Updated:
विज्ञापन

poha recipe (ai image)

Poha Recipe: अगर आपको भी नाश्ते में कुछ टेस्टी और पोषण से भरा खाना चाहते है? तो पोहा बेहतर ऑप्शन है. पोहा हल्का, पौष्टिक और जल्दी बनने वाला नाश्ता है जो चाय के साथ खूब चाव के साथ खाया जाता है.

विज्ञापन

Poha Recipes: पोहे को नाश्ते में खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है क्योंकि ये नाश्ते के लिए हल्का और ऊर्जा से भरपूर होता है. इसमें आयरन, कार्बोहाइड्रेट और फाइबर भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. पोहा आपके पेट को ज्यादा भारी नहीं करता, इसलिए सुबह के समय इसे खाना शरीर के लिए अच्छा है. साथ ही इसमें प्याज, मूंगफली, हरी मिर्च और नींबू जैसे ताजे और पोषक तत्व मिलाए जाते है, जिससे यह और भी पौष्टिक बन जाता है. ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल में पोहा बनाने के बारे में बताने जा रहें है. 

पोहा बनाने की सामग्री 

  • मोटा चूड़ा  – 2 कप 
  • प्याज – 1 (बारीक कटा हुआ)
  • हरी मिर्च – 2 (बारीक कटी हुई)
  • मूंगफली – आधा कप 
  • सरसों के दाने – चम्मच 
  • करी पत्ते – 8 से 10 
  • हल्दी पाउडर – आधा चम्मच 
  • नमक – स्वादानुसार
  • नींबू – 1
  • हरा धनिया – 1 कलियां (कटा हुआ)
  • तेल – 3 चम्मच 
  • भुजिया – परोसने के लिए 

यह भी पढ़ें: Sev Ki Sabji: अब तीखे स्वाद की तलाश खत्म, घर पर झटपट बनाएं सेव की सब्जी 

यह भी पढ़ें: Rajbhog Ice Cream: स्वाद ऐसा कि भूल जाएंगे बाजार का स्वाद, बिना झंझट के घर पर बनाएं शाही राजभोग आइसक्रीम

पोहा बनाने की विधि 

  • सबसे पहले पोहे को एक छलनी में लेकर दो बार पानी अच्छे से धो लें. ज्यादा देर पानी में न भिगोए, वरना ये नरम हो सकते हैं. धोने के बाद उसे 2 मिनट के लिए अलग रख दें.
  • अब एक कड़ाही में तेल गरम करें. फिर इसमें सरसों के दाने, करी पत्ते, हरी मिर्च और मूंगफली डालें. मूंगफली को लाल होने तक भूनें, ध्यान रखें मूंगफली जले नहीं.
  • अब इसमें कटा हुआ प्याज डालकर उसे हल्का सुनहरा होने तक भूनें.
  • इसके बाद हल्दी पाउडर और थोड़ा नमक डालकर चलाए और धुले हुए पोहे डालकर अच्छे से मिलाएं.
    अब इसमें नींबू का रस, ऊपर से हरा धनिया डालें. 
  • अब तैयार है आपक गरमागरम पोहा, इसे प्लेट में निकालें और सर्व करने के लिए इसको भुजिया के साथ परोसें.

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola