Rajbhog Ice Cream: स्वाद ऐसा कि भूल जाएंगे बाजार का स्वाद, बिना झंझट के घर पर बनाएं शाही राजभोग आइसक्रीम

Updated:
विज्ञापन
rajbhog icecream

rajbhog icecream ( ai image)

Rajbhog Ice Cream: हर खास मौकों पर घर की बनी आइसक्रीम से बेहतर कुछ नहीं होता है. ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल में घर में राजभोग आइस क्रीम बनाने के बारे में बताने जा रहें है. ये बच्चों और बड़ों को खुश करें के लिए एकदम बेस्ट तरीका है.

विज्ञापन

Rajbhog Ice Cream: हमें जब भी कुछ मीठा और खास खाने का मन हो, तो हम आइसक्रीम जरूर खाते हैं. जैसे केसर, इलायची, मलाई और ड्राई फ्रूट आइसक्रीम. अक्सर बाजार में मिलने वाली आइसक्रीम में कई बार मिलावट और नकली होती हैं. लेकिन घर की बनी आइसक्रीम फ्रेश और स्वाद से भरपूर होती हैं. इसके अलावा, इसे बनाना भी बहुत आसान होता है. ऐसे में आज हम आपको सबकी पसंद की राजभोग आइस क्रीम बनाने के बारे में बताने जा रहे हॉन जो हर उम्र के लोगों को जरूर पसंद आएगी, चाहे बच्चे हों या बड़े. अगर आप इसे एक बार घर में बना लेंगे तो बार-बार बनाने के बारे में सोचेंगे. चलिए जानते हैं इसकी विधि. 

राजभोग आइसक्रीम बनाने की सामग्री (Ingredients to make Rajbhog Ice Cream)

  • फुल क्रीम दूध – 1 लीटर
  • कंडेंस्ड मिल्क – 1 कप
  • फ्रेश क्रीम – 1 कप
  • चीनी – स्वादानुसार
  • केसर (saffron) – 6 से 7 धागे ( दूध में भीगा हुआ)
  • कॉर्नफ्लोर – 2 चम्मच 
  • इलायची पाउडर – आधा छोटा चम्मच
  • ड्राई फ्रूट – काजू, बादाम और पिस्ता
  • गुलाब की पंखुड़िया –  4 से 6 

यह भी पढ़ें: Mango Lassi: गर्मी में राहत का देसी इलाज, घर पर बनाएं ठंडी-मीठी मैंगो लस्सी

राजभोग आइसक्रीम बनाने की विधि (How to make Rajbhog Ice Cream)

  • सबसे पहले एक बर्तन में दूध को उबालें, इसे जब तक उबले जब तक ये आधा न हो जाए. 
  • इसे उबालते समय इसकी ऊपर की मलाई को हटाकर किनारे करते रहें.
  • अब दूध में चीनी, केसर के धागे और कंडेन्स्ड मिल्क डालकर अच्छे से मिलाएं और धीमी आंच पर 5-7 मिनट तक पकाएं.
  • अब इसमें फ्रेश क्रीम डालें और कॉर्नफ्लोर जिससे ये मिश्रण गाढ़ा हो जाए. 
  • इसके बाद इसमें इलायची पाउडर डालकर मिलाकर गैस को बंद कर इसे ठंडा होने दें. 
  • अब इसको एक एयरटाइट कंटेनर में डालकर फ्रिज में 5 से 6 घंटे तक रहने दें. 
  • इसके बाद इसे एक कप में निकालें और इसके ऊपर से गुलाब की पंखुड़ियां से सजाएं और सबको ठंडा-ठंडा राजभोग आइसक्रीम सर्व करें. 

यह भी पढ़ें: Gulab Jamun: अब बाजार जाने की जरूरत नहीं, घर पर बनाएं मिल्क पाउडर से टेस्टी गुलाब जामुन

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola