ePaper

Mango Lassi: गर्मी में राहत का देसी इलाज, घर पर बनाएं ठंडी-मीठी मैंगो लस्सी

Updated at : 03 May 2025 8:39 AM (IST)
विज्ञापन
mango lassi

mango lassi (ai image)

Mango Lassi: गर्मी का मौसम आते ही आम का इंतजार सभी को रहता है. ऐसे में आज हम आपको मैंगो लस्सी बनाने के बारे में बताएंगे. ये सिर्फ पीने में ठंडक नहीं देती, बल्कि शरीर को भी ताजगी, स्वाद और सुकून से भर देते हैं.

विज्ञापन

Mango Lassi: मैंगो शेक और आइसक्रीम तो सभी को पसंद होता है. लेकिन अगर आप पके हुए आम की मीठी और ठंडी-ठंडी लस्सी पिएंगे तो तरीफे करते कभी नहीं थकेंगे. ये सिर्फ पीने में नहीं है, बल्कि देसी लस्सी का स्वाद भी बदल देती हैं. इसकी आम की मिठास और दही की ठंडक गर्मी में शरीर को बहुत सुकून और ताजगी से भर देते हैं. ऐसे में अगर आप गर्मी में कुछ ठंडा, मीठा और ताजा पीना चाहते हैं, तो मैंगो लस्सी घर में जरूर बनाएं. चलिए जानते हैं इसे बनाने की आसान सी रेसिपी. 

मैंगो लस्सी बनाने की सामग्री (Ingredients to make Mango Lassi)

  • आम – 2 पके हुए (छिले और कटे हुए)
  • दही – 1 कप (ठंडा)
  • दूध – आधा कप 
  • चीनी – स्वादानुसार
  • बर्फ के टुकड़े – 4- 5
  • टूटी फ्रूटी – 1 चम्मच 
  • पिस्ता या बादाम – कटे हुए (सजाने के लिए)

यह भी पढ़ें: Mango Mojito: हर घूंट में आम की मिठास और पुदीने की ठंडक, घर में आसानी से बनाएं मैंगो मोजितो  

यह भी पढ़ें: Bread Ki Barfi Recipe: जब मेहमान हो सामने और घर में ना हो मिठाई, तो बनाएं झटपट ब्रेड की बर्फी

मैंगो लस्सी बनाने की विधि (How to make Mango Lassi)

  • सबसे पहले आम के टुकड़ों को मिक्सर या ब्लेंडर में डालें और अच्छा पेस्ट बना लें.
  • अब इसमें दही, दूध, चीनी और बर्फ डालें.
  • इन सबको अब अच्छे से ब्लेंड करें जब तक मिश्रण स्मूथ ना हो जाए. 
  • अब तैयार लस्सी हुए को गिलास में डालें.
  • अब इसके ऊपर से इलायची पाउडर, केसर और कटे हुए ड्राई फ्रूट डालकर सजाएं.
  • ठंडी-ठंडी मैंगो लस्सी सबको सर्व करें और तरीफे बटोरे. 

यह भी पढ़ें: Mango Rabdi Recipe: सास और बहु के रिश्ते में ला देगी मिठास, एक बार जरूर ट्राई करें आम की ये खास रेसिपी

यह भी पढ़ें: Sattu Ki Chutney: सिर्फ 5 मिनट में बनाएं टेस्टी और हेल्दी सत्तू की चटनी, गर्मी में बॉडी को रखेगा कूल 

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola