Sattu Ki Chutney: सिर्फ 5 मिनट में बनाएं टेस्टी और हेल्दी सत्तू की चटनी, गर्मी में बॉडी को रखेगा कूल 

Published by : Priya Gupta Updated At : 02 May 2025 8:30 AM

विज्ञापन

sattu ki chutney ( ai image)

Sattu Ki Chutney: सत्तू की चटनी गर्मी में खाना बहुत अच्छा होता है, ये आपकी बॉडी को ताकत और पोषण देने में बहुत मददगार साबित होता है. चलिए जानते है इसे बनाने की विधि.

विज्ञापन

Sattu Ki Chutney: गर्मी में सत्तू पीना बहुत फायदेमंद होता है. इसमें प्रोटीन और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर को ताजगी और पोषण से भर देता है. ऐसे में अपने आज तक सत्तू के पराठे, सत्तू का ड्रिंक और सत्तू के लड्डू तो खाया ही होगा. लेकिन आज हम आपको सत्तू की चटनी बनाने के बारे में बताएंगे जिसे गर्मी में खाना आपके बॉडी के लिए बहुत अच्छा है. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी के बारे में.  

सत्तू की चटनी बनाने की सामग्री 

  • चने की सत्तू – 1 कप 
  • अदरक – आधा छोटा (कटा हुआ) 
  • प्याज – 1 (बारीक कटा हुआ)
  • लहसुन, मिर्च और धनिया पत्ता – 2 कलियां 
  • सरसों का तेल – 2 छोटा चम्मच 
  • नमक – स्वादानुसार 
  • पानी – आवश्यकता अनुसार 
  • नींबू का रस – 2 से 3 चम्मच 

यह भी पढ़ें: Mango Rabdi Recipe: सास और बहु के रिश्ते में ला देगी मिठास, एक बार जरूर ट्राई करें आम की ये खास रेसिपी

यह भी पढ़ें: Besan Ka Halwa: स्वाद से भरा है बेसन का हलवा, बच्चा भी कहेगा- मम्मी फिर से बना दो

यह भी पढ़ें: Shahi Toast Recipe: मीठे पलों को दें मिठास, रॉयल अंदाज में घर पर बनाएं लाजवाब शाही टोस्ट

सत्तू चटनी बनाने की विधि

  • सबसे पहले अदरक, प्याज, लहसुन, मिर्च और धनिया पत्ता का पेस्ट बना लें. 
  • इसके बाद एक बाउल में सत्तू लें, फिर उसमें सारे पेस्ट डालें और अच्छे से मिक्स करें.
  • इसके बाद आप इसके ऊपर से सरसों का तेल और नींबू का रस डालें और अच्छे से मिलाएं. 
  • अब आपका प्रोटीन से भरा सत्तू का चटनी बनकर तैयार है, आप इसे पराठे के साथ परोसें और इसके स्वाद का आनंद लें. 

यह भी पढ़ें: दामाद भी कहेगा सासू मां से क्या खिलाया है! सबका दिल जीत लेगा ये स्पेशल पान की मिठाई रेसिपी 

यह भी पढ़ें: Bread Ki Barfi Recipe: जब मेहमान हो सामने और घर में ना हो मिठाई, तो बनाएं झटपट ब्रेड की बर्फी

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हैं. वह पिछले एक साल से कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. इससे पहले वह नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में काम कर चुकी हैं. अभी वह झारखंड की खबरों पर काम करती हैं और SEO के अनुसार कंटेंट लिखती हैं. प्रिया आसान और साफ भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाने में विश्वास रखती हैं. वह ट्रेंडिंग खबरों, झारखंड से जुड़े मुद्दों और लोगों से जुड़ी खबरों पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सही और भरोसेमंद जानकारी सरल शब्दों में मिले.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola