Besan Ka Halwa: स्वाद से भरा है बेसन का हलवा, बच्चा भी कहेगा- मम्मी फिर से बना दो

Updated:
विज्ञापन

Besan Ka Halwa: आज हम आपको इस आर्टिकल में बेसन का हलवा बनाने के बारे में बताने जा रहे हैं. जो स्वाद के साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद हैं. इसके अलावा, इसे घर में बनाना बहुत आसान है जिसे खाने के बाद आप भी होटल का स्वाद भूल जाएंगे.

विज्ञापन

Besan Ka Halwa: बेसन का हलवा स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है. इसमें प्रोटीन, फाइबर और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो शरीर को ताकत और एनर्जी से भर देता है. साथ ही घर में इसे बनाना बहुत ही आसान है और इसका स्वाद इतना खास होता है कि परिवार के सभी लोगों को जरूर पसंद आएगा. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी. 

बेसन का हलवा बनाने की सामग्री

  • बेसन – 1 कप
  • घी – 4 चम्मच 
  • शक्कर – आवश्यकता अनुसार 
  • दूध – 1 कप
  • पानी – आधा या 1 कप 
  • काजू, बादाम, पिस्ता और किशमिश – बारीक कटे हुए 
  • इलायची पाउडर – छोटी चम्मच

यह भी पढ़ें: Shahi Toast Recipe: मीठे पलों को दें मिठास, रॉयल अंदाज में घर पर बनाएं लाजवाब शाही टोस्ट

बेसन का हलवा बनाने की विधि

  • सबसे पहले एक कढ़ाई गर्म करें, इसके बाद उसमें 1 कप बेसन डालें और इसे धीमी आंच पर अच्छे से भूनते रहें. 
  • बेसन को लगभग 7-10 मिनट तक भूनने के बाद उसमें से अच्छी खुशबू आने लगेगा. 
  • अब एक अलग बर्तन में 1 कप दूध और आधा कप पानी डालकर उबालें. 
  • जब दूध और पानी उबालने लगे, तो इसे बेसन में डालें और अच्छे से पकाएं. 
  • अब जब दूध और पानी बेसन में अच्छे से मिक्स हो जाएं, तो उसमें चीनी डालें.
  • उसके बाद हलवे को अच्छे से मिलाएं और उसे अच्छे से पकने दें. 
  • अब इसमें कटा हुआ काजू, बादाम, पिस्ता, किशमिश और इलायची पाउडर डालें. जिससे हलवा का स्वाद और बढ़ जाए. 
  • इन सभी चीजों को अच्छे से मिलाकर हलवे को और 5 मिनट तक पकने दें. 
  • अब आपका गरमा गरम बेसन का हलवा तैयार है. इसे एक प्लेट में सर्व करें और इसके स्वाद का सबके साथ बैठकर आनंद लें. 

यह भी पढ़ें: दामाद भी कहेगा सासू मां से क्या खिलाया है! सबका दिल जीत लेगा ये स्पेशल पान की मिठाई रेसिपी 

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola