ePaper

Mango Mojito: हर घूंट में आम की मिठास और पुदीने की ठंडक, घर में आसानी से बनाएं मैंगो मोजितो  

Updated at : 02 May 2025 2:56 PM (IST)
विज्ञापन
mango mojito

mango mojito ( ai image)

Mango Mojito: क्या आप गर्मी में कुछ खास और ठंडा- ठंडा पीना चाहते हैं? तो आज हम आपको इस आर्टिकल में मैंगो मोजितो बनाने के बारे में बताने जा रहे हैं. चलिए जानते हैं इसे बनाने की विधि.

विज्ञापन

Mango Mojito: आम का सीजन जब भी आता है सबके दिलों को भा जाता है. ऐसे में गर्मी के मौसम में अगर आप कुछ ठंडा, ताजा और फलों से भरपूर पीना चाहते हैं, तो आपके लिए मैंगो मोजितो एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. इसका खट्टा-मीठा और पुदीने का स्वाद शरीर को ताजगी से भर देता है. मैंगो मोजितो न सिर्फ देखने में सुंदर होता है, बल्कि इसका स्वाद भी गजब का होता है. ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल में बताने जा रहे हैं इसे घर पर आसानी से कैसे बनाएं. 

मैंगो मोजितो बनाने की सामग्री 

  • आम – 1 पका हुआ (टुकड़ों में कटा हुआ)
  • नींबू – 1 (स्लाइस में कटा)
  • पुदीने की पत्तियां – 6 से 7
  • चीनी – स्वादानुसार
  • पानी – आवश्यकता अनुसार 
  • सोडा वॉटर – 1 कप
  • बर्फ के टुकड़े – 4 से 5 
  • सजावट के लिए – आम का टुकड़ा और पुदीना का पत्ता 

यह भी पढ़ें: Bread Aloo Ka Paratha: हर मौसम में चाहिए कुछ नया? तो झटपट ट्राई करें ये ब्रेड आलू का पराठा 

मैंगो मोजितो बनाने की विधि 

  • सबसे पहले मिक्सर में कटे हुए आम, चीनी और थोड़ा सा पानी डालकर अच्छे से ग्राइन्ड कर लें. 
  • एक लंबे गिलास में नींबू की स्लाइस और पुदीने की पत्तियां डालें.
  • अब इसमें 3-4 चम्मच आम का पेस्ट डालें और अच्छे से मिलाएं.
  • फिर इसके ऊपर से बर्फ के टुकड़े डालें और सोडा वॉटर डालें. इन सबको अच्छे से मिलाएं और इसके बाद इसमें आम का टुकड़ा, पुदीने का पत्ता और नींबू का स्लाइस डालकर सजाएं. 
  • अब इसमें स्ट्रॉ लगाकर सबको ठंडा-ठंडा सर्व करें. 

यह भी पढ़ें: Mango Rabdi Recipe: सास और बहु के रिश्ते में ला देगी मिठास, एक बार जरूर ट्राई करें आम की ये खास रेसिपी

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola