ePaper

Bread Aloo Ka Paratha: हर मौसम में चाहिए कुछ नया? तो झटपट ट्राई करें ये ब्रेड आलू का पराठा 

Updated at : 02 May 2025 10:26 AM (IST)
विज्ञापन
bread aloo paratha

bread aloo paratha ( ai image)

Bread Aloo Ka Paratha: अपने पराठा तो कई प्रकार के खाए होंगे, लेकिन आज हम आपको ब्रेड आलू का पराठा बनाने के बारे में बताने जा रहें है. चलिए जानते हैं इस आर्टिकल में इसकी विधि.

विज्ञापन

Bread Aloo Ka Paratha: मौसम सर्दी का हो या गर्मी का  पराठा का नाम सुनते ही सबके मुंह में पानी आने लगता है. चाहे वो आलू का पराठा हो या सत्तू का. ऐसे में आज हम आपको आलू और ब्रेड का पराठा बनाने के बारे में बताने जा रहे है, जो कि खाने में बहुत ही टेस्टी और क्रिस्पी है. इसके लिए आपको ब्रेड और आलू की जरूरत होगी. ऐसे में जब आलू का स्वाद ब्रेड के साथ मिलता है, तो यह एक नया ट्विस्ट देता है. ये  बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को जरूर पसंद आएगा. इसकी खासियत यह है कि इसे बिना किसी झंझट के कुछ ही मिनटों में तैयार किया जा सकता है और इसमें ज्यादा मेहनत की जरूरत भी नहीं होती हैं. चलिए जानते हैं आलू और ब्रेड पराठा बनाने के बारे में.

ब्रेड आलू पराठा बनाने की सामग्री 

  • ब्रेड स्लाइस – 6 
  • उबले आलू – 3 (मैश किए हुए)
  • हरी मिर्च – 1-2 (बारीक कटी हुई)
  • हरा धनिया – 2 कलियां ( कटी हुई )
  • अदरक – आधा ( गार्निश किया हुआ )
  • जीरा – आधा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला – आधा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • तेल – आवश्यकतानुसार 
  • पानी – ब्रेड को भिगोने के लिए

यह भी पढ़ें: Mango Rabdi Recipe: सास और बहु के रिश्ते में ला देगी मिठास, एक बार जरूर ट्राई करें आम की ये खास रेसिपी

ब्रेड आलू पराठा बनाने की विधि

  • सबसे पहले एक बाउल में मैश किए हुए आलू डालें और उसमें हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, जीरा, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छे से मिलाकर मसाला तैयार करें. 
  • अब एक ब्रेड स्लाइस को पानी में डुबोएं और उसे जल्दी निकालकर हाथों से दबा दे, क्योंकि पानी निकल जाए.
  • अब इसमें 1 से 2 चम्मच आलू का मसाला रखें और चारों तरफ से मोड़कर गोल आकार बना लें.
  • इसके बाद सूखा आटा लेकर उस ब्रेड के बॉल को हल्के से रोटी के आकार में बेल लें. 
  • अब गैस में तवा गरम करें और उसमें तेल डालें और पराठे को डालकर अच्छे से पकाएं. 
  • ध्यान रहें पराठा तवे पर चिपके नहीं, इसके लिए दोनों तरफ से तेल लगाकर सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेकें.
  • अब तैयार है आपका ब्रेड आलू का पराठा,  इसे दही, अचार या चटनी के साथ गरम-गरम परोसें. 

यह भी पढ़ें: Sattu Ki Chutney: सिर्फ 5 मिनट में बनाएं टेस्टी और हेल्दी सत्तू की चटनी, गर्मी में बॉडी को रखेगा कूल 

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola