Gulab Jamun: अब बाजार जाने की जरूरत नहीं, घर पर बनाएं मिल्क पाउडर से टेस्टी गुलाब जामुन
gulab jamun
Gulab Jamun: आज हम आपको घर में मिल्क पाउडर से गुलाब जामुन बनाने के बारे में बताने जा रहे हैं, जो खाने में बहुत टेस्टी और बाजार जैसी लगती हैं.
Gulab Jamun: गुलाब जामुन भारत की सबसे लोकप्रिय मिठाइयों में से एक है. इसे हर त्योहार, शादी, और खास अवसर पर बड़े चाव से बनाया और खाया जाता है. ऐसे में अपने तो बहुत बाजार के गुलाब जामुन खाए होंगे, लेकिन आज हम आपको घर पर मिल्क पाउडर से गुलाब जामुन बनाने के बारे में बताने जा रहे है. मिल्क पाउडर से बना गुलाब जामुन बनाना न केवल आसान होता है, बल्कि टेस्ट में भी बहुत लाजवाब होता है. चलिए जानते हैं इसे बनाने की आसान सी रेसिपी, जिसे आप अपने घर पर जरूर ट्राई करें.
मिल्क पाउडर से गुलाब जामुन बनाने की सामग्री
- मिल्क पाउडर – 1 कप
- मैदा – आधा कप
- सूजी – 2 चम्मच
- बेकिंग पाउडर – आधा चम्मच
- दूध – आवश्यकता अनुसार
- घी – 2 चम्मच
- तेल – तलने के लिए
- चाशनी बनाने के लिए
- चीनी – 2 कप
- पानी – 1 कप
- इलायची पाउडर – आधा चम्मच
- केसर के धागे – 2-4
यह भी पढ़ें: Mango Lassi: गर्मी में राहत का देसी इलाज, घर पर बनाएं ठंडी-मीठी मैंगो लस्सी
मिल्क पाउडर से गुलाब जामुन बनाने की विधि
- सबसे पहले चाशनी बनान के लिए एक पैन में पानी और चीनी डालकर उबालें, फिर इसमें इलायची पाउडर और केसर डालें. इस 5-7 मिनट तक पकाएं, फिर गैस बंद कर दें.
- इसके बाद गुलाब जामुन का आटा तैयार करें, जिसके लिए मिल्क पाउडर, मैदा, सूजी, बेकिंग पाउडर और घी मिलाकर नरम आटा गूंदें और इसमें थोड़ा दूध डालें.
- अब इस आटे से छोटे-छोटे गोले बनाएं.
- अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें, फिर इसमें धीरे-धीरे गुलाब जामुन के गोले डालें और गोल्डन ब्राउन होने तक तलें.
- इसके बाद तले हुए गुलाब जामुन को गर्म चाशनी में डालकर 2-3 घंटे तक भिगोकर रखें.
- अब तैयार हैं स्वादिष्ट मिल्क पाउडर से बना गुलाब जामुन गुलाब जामुन, इसे आप गरम या ठंडा परोसें.
यह भी पढ़ें: Bread Ki Barfi Recipe: जब मेहमान हो सामने और घर में ना हो मिठाई, तो बनाएं झटपट ब्रेड की बर्फी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रिया गुप्ता
प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










