घर पर बनाएं मार्केट जैसा बटर मस्का बन, नोट करें आसान तरीका

Published by : Pratishtha Pawar Updated At : 17 Feb 2026 8:45 PM

विज्ञापन

बटर मस्का बन

चाय के साथ घर पर बनाएं क्लासिक मस्का बन - नरम बन पर मक्खन की मोटी परत के साथ पाएं कैफे जैसा स्वाद. आसान रेसिपी से मिनटों में तैयार करें यह स्वादिष्ट ईवनिंग स्नैक.

विज्ञापन

Classic Maska Bun Recipe: शाम की चाय हो और साथ में मक्खनदार नरम-गर्म बन मिल जाए तो सुकून मिल जाता है. बरसों से देश के कई हिस्सों में चाय के साथ मस्का बन का स्वाद लोगों की पहली पसंद रहा है. खासतौर पर पुराने कैफे और बेकरी में मिलने वाला क्लासिक मस्का बन आज भी उतना ही पॉपुलर है. अगर आप सच्चे टी लवर है तो ये रेसिपी आपको जरूर ट्राइ करना चाहिए.

बटर मस्का बन बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • 2 फ्रेश बन
  • 3–4 बड़े चम्मच सफेद मक्खन
  • 1 छोटा चम्मच पिसी चीनी (ऑप्शनल)
  • चुटकी भर इलायची पाउडर (ऑप्शन)

घर पर बटर मस्का बन कैसे बनाएं? (Classic Maska Bun Recipe)

Butter Maska Bun Recipe
बटर मस्का बन
  1. सबसे पहले बन को बीच से सावधानी से काट लें, लेकिन पूरा अलग न करें.
  2. एक पैन को हल्का गरम करें और बन को अंदर की तरफ से हल्का टोस्ट कर लें ताकि हल्की कुरकुराहट आ जाए.
  3. अब गरम बन पर तुरंत मोटी परत में मक्खन लगाएं. ध्यान रखें कि मक्खन पिघलकर बन में अच्छे से समा जाए.
  4. चाहें तो ऊपर से हल्की पिसी चीनी और इलायची पाउडर छिड़क सकते हैं.
  5. गरमा-गरम चाय के साथ तुरंत सर्व करें.

यह भी पढ़ें: 5 मिनट में दिल जीत लेगी बटर गार्लिक मैगी – स्वाद ऐसा कि बार-बार बनाने का मन करे

विज्ञापन
Pratishtha Pawar

लेखक के बारे में

By Pratishtha Pawar

मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola