ePaper

5 मिनट में दिल जीत लेगी बटर गार्लिक मैगी - स्वाद ऐसा कि बार-बार बनाने का मन करे

Updated at : 17 Feb 2026 4:35 PM (IST)
विज्ञापन
बटर गार्लिक मैगी रेसिपी

Butter Garlic Maggi Recipe

सिर्फ 5 मिनट में बनाएं स्वाद से भरपूर Butter Garlic Maggi. बटर और लहसुन के शानदार फ्लेवर के साथ यह आसान रेसिपी शाम की भूख और लेट-नाइट क्रेविंग के लिए परफेक्ट है. घर पर पाएं ढाबा-स्टाइल मैगी का मजा.

विज्ञापन

Butter Garlic Maggi Recipe: कभी-कभी शाम को अचानक भूख लगती है, और मन करता है कुछ ऐसा खाने का जो जल्दी भी बन जाए और स्वाद भी दिल खुश कर दे. ऐसे ही पलों में याद आती है हमारी फेवरेट Maggi. लेकिन आज हम साधारण मैगी नहीं, बल्कि थोड़ा ट्विस्ट देकर Butter Garlic Maggi बनाने वाले हैं. बटर की खुशबू और लहसुन का हल्का तीखापन जब मैगी के साथ मिलते हैं, तो एकदम ढाबा-स्टाइल स्वाद तैयार होता है. यह रेसिपी इतनी आसान है कि कोई भी पहली बार में परफेक्ट बना सकता है.

बटर गार्लिक मैगी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

  • 1 पैकेट मैगी (खाने वाले ज्यादा हो तो आप उस हिसाब से मात्रा तय करें)
  • 1 बड़ा चम्मच बटर
  • 4–5 लहसुन की कलियां (बारीक कटी हुई)
  • 1 कप पानी
  • 1 छोटा चम्मच चिली फ्लेक्स
  • 1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च (वैकल्पिक)
  • थोड़ा हरा धनिया

बटर गार्लिक मैगी बनाने की रेसिपी

How to make butter garlic maggi at home
बटर गार्लिक मैगी

सबसे पहले एक पैन को गैस पर रखें और उसमें बटर डालें. बटर पिघलते ही उसमें बारीक कटा लहसुन डाल दें. लहसुन को ज्यादा भूरा नहीं करना है, बस हल्का सुनहरा होते ही उसकी खुशबू आने लगेगी.

अब इसमें पानी डालें और उबाल आने दें. उबाल आते ही मैगी नूडल्स और उसका मसाला डाल दें. 2–3 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं. जब मैगी लगभग पक जाए, तब उसमें चिली फ्लेक्स और काली मिर्च डालकर अच्छी तरह मिलाएं.

जब मैगी हल्की क्रीमी दिखने लगे, गैस बंद कर दें. ऊपर से थोड़ा हरा धनिया डालें और चाहें तो एक छोटा सा बटर का टुकड़ा भी रख सकते हैं

गरमा-गरम बटर गार्लिक मैगी (Butter Garlic Maggi) प्लेट में निकालें और तुरंत सर्व करें.

यह भी पढ़ें: Creamy Noodles Recipe: शाम को लगी हो ज़ोरों की भूख तो 5 मिनट में बनाएं क्रीमी नूडल्स

यह भी पढ़ें: Cheesy Creamy Macaroni Recipe: बनाएं टेस्टी क्रीमी मैकरोनी बच्चों से लेकर बड़ों तक हो जाएंगे दीवाने

विज्ञापन
Pratishtha Pawar

लेखक के बारे में

By Pratishtha Pawar

मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola