Chawal Ki Puri: चावल के आटे से बनाएं क्रिस्पी पूरियां, खाने में लगेंगी हल्की 

Updated:
विज्ञापन
chawal puri recipe

chawal puri recipe (AI image)

Chawal Ki Puri: आज हम इस लेख में आपको चावल के आटे से पूरी बनाने के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप सब्जी या चटनी के साथ खा सकते हैं.

विज्ञापन

Chawal Ki Puri: गेहूं के आटे से आपने कई तरह की पूरी बनाई होंगी, लेकिन आज हम चावल के आटे से पूरी बनाने के बारे में बताएंगे. ये आलू के सब्जी के साथ बहुत ही टेस्टी लगती हैं. अगर आपने इसे एक बार बना लिया तो हर रोज बनाना चाहेंगे. ये रेसिपी जल्दी बनने के साथ, खाने में बहुत हल्की होती हैं. इसे आप बिना ज्यादा सामग्री के इस्तेमाल से भी आसानी से घर पर बना सकते हैं. 

चावल की पूरी बनाने के लिए सामग्री 

  • चावल का आटा – 2 कप
  • उबले हुए आलू – 1 (मैश किया हुआ)
  • नमक – स्वादानुसार
  • जीरा –  आधा छोटा चम्मच
  • हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी हुई)
  • हरा धनिया – 1 बड़ा चम्मच (बारीक कटा हुआ)
  • गरम पानी – आवश्यकतानुसार
  • तेल – तलने के लिए

यह भी पढ़ें: Atta Noodles Recipe: अब मैदा नहीं! बनाएं घर पर टेस्टी और हेल्दी आटा नूडल्स

यह भी पढ़ें: Chowmein Recipe: अब रेस्टोरेंट जैसा स्वाद आपके घर में, जानिए बाजार जैसा चाउमीन बनाने की विधि

चावल की पूरी बनाने की विधि 

  • सबसे पहले एक बड़े बर्तन में चावल का आटा लें, फिर इसमें नमक, जीरा, बारीक कटी हरी मिर्च, हरा धनिया और मैश किया हुआ आलू डालें. इसमें धीरे-धीरे गरम पानी डालते हुए आटा गूंथें. 
  • ध्यान रहें, आटा न ज्यादा सख्त हो न ज्यादा नरम. इसे ढककर 10 मिनट के लिए रख दें. 
  • इसे आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें, फिर इन्हें बेलन से बेलकर छोटी-छोटी पूरियां बना लें. 
  • अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें, जब तेल अच्छी तरह गरम हो जाए, तो एक-एक करके पूरियां तलें. इसे आप दोनों तरफ से सुनहरी और कुरकुरी होने तल कर निकाल लें. 
  • गरमागरम पूरियों को आप आलू के सब्जी या चटनी के साथ सबको परोसें. 

यह भी पढ़ें- Masala Papad Recipe: सिर्फ 5 मिनट में तीखे स्वाद और कुरकुरेपन से भरा मसाला पापड़

यह भी पढ़ें: Palak Paratha Recipe: स्वाद और सेहत का बेस्ट कॉम्बो है ये पलाक पराठा, जानें बनाने की आसान विधि

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक वर्ष से प्रभात खबर में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola