Chowmein Recipe: अब रेस्टोरेंट जैसा स्वाद आपके घर में, जानिए बाजार जैसा चाउमीन बनाने की विधि

Published by : Priya Gupta Updated At : 08 May 2025 10:36 AM

विज्ञापन

chowmein (ai image)

Chowmein Recipe: आज हम आपको घर में रेस्टोरेंट स्टाइल चाउमीन बनाने के बारे में बताने जा रहें जो बच्चे से लेकर बड़ों तक सभी को जरूर पसंद आएगी.

विज्ञापन

Chowmein Recipe: चाउमीन सबसे फेमस चाइनीज डिश है, जिसे हर लोग बड़े चाव से खाते और बनाते हैं. ये न केवल एक डिश है बल्कि इसे इसके अनोखे स्वाद के लिए भी जाना जाता है. चाहे किसी मेले में घूमना हो या कॉलेज कैंटीन में दोस्तों के साथ, सबको चाउमीन हमेशा से लोकप्रिय है. इसके अलावा, सारे बच्चों को इसका हल्का तीखा स्वाद बहुत पसंद आता है. ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल में घर में रेस्टोरेंट स्टाइल चाउमीन बनाने के बारे में बताएंगे.

चाउमीन बनाने की सामग्री 

  • नूडल्स – 200 ग्राम 
  • गाजर, चुकंदर, प्याज और शिमला मिर्च – 1 ( पतले आकार में कटा हुआ)
  • हरी मिर्च – 2 (बारीक कटी हुई)
  • पत्ता गोभी – 1 कप कटा हुआ 
  • सोया, चिल्ली और टमाटर सॉस – 1 बड़ा चम्मच 
  • विनेगर – 1 छोटा चम्मच 
  • नमक – स्वाद अनुसार 
  • अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 चम्मच 
  • काली मिर्च पाउडर – आधा चम्मच 
  • तेल – 2 बड़ा चम्मच 
  • पानी – आवश्यकताअनुसार 

यह भी पढ़ें: Rajma Recipe: आलू की सब्जी खा-खाकर हो गए हैं परेशान, तो आज ही घर पर बनाएं लाजवाब राजमा 

चाउमीन बनाने की विधि 

  • सबसे पहले एक गहरे बर्तन में पानी, तेल और थोड़ा नमक उबालें. फिर इसमें नूडल्स डालकर 5 से 6 मिनट तक उबालें. उबल जाने के बाद नूडल्स को ठंडे पानी से धोकर एक अलग बर्तन में रख दें. 
  • अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें, उसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालें. फिर इसमें कटे हुए गाजर, शिमला मिर्च और पत्ता गोभी डालकर तेज आंच पर 2-3 मिनट तक भूनें. 
  • इसके बाद इसमें सोया, टमाटर, चिल्ली सॉस और विनेगर डालकर अच्छे से मिलाएं. इसके बाद इसमें उबले हुए नूडल्स को डालकर अच्छे से नमक और काली मिर्च डालकर चलाएं.
  • इस मिश्रण को तेज आंच में चलाएं और गैस बंद करके गरमा गरम परोसें.

यह भी पढ़ें: Poha Recipes: सुबह की शुरुआत करें स्वादिष्ट पोहे के साथ, जानिए इसे बनाने की आसान रेसिपी

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हैं. वह पिछले एक साल से कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. इससे पहले वह नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में काम कर चुकी हैं. अभी वह झारखंड की खबरों पर काम करती हैं और SEO के अनुसार कंटेंट लिखती हैं. प्रिया आसान और साफ भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाने में विश्वास रखती हैं. वह ट्रेंडिंग खबरों, झारखंड से जुड़े मुद्दों और लोगों से जुड़ी खबरों पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सही और भरोसेमंद जानकारी सरल शब्दों में मिले.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola