Palak Paratha Recipe: स्वाद और सेहत का बेस्ट कॉम्बो है ये पलाक पराठा, जानें बनाने की आसान विधि

Updated:
विज्ञापन
Palak Paratha Recipe

Palak Paratha Recipe (PC- Social)

Palak Paratha Recipe: आज हम आपको इस लेख में आलू और सत्तू का पराठा नहीं, पालक पराठा बनाने के बारे में बताने जा रहे हैं. चलिए जानते हैं इसे बनाने के बारे में.

विज्ञापन

Palak Paratha Recipe: जब कभी कुछ हेल्दी और टेस्टी खाने का मन हो, तो सबसे पहले जो ख्याल आता है कि कुछ हेल्दी और पेट भरने वाला खाए. ऐसे में आज हम आपको इस लेख में पालक पराठा बनाने के बारे में बताने जा रहे हैं. पालक पराठा आयरन, फाइबर और विटामिन से भरपूर होता है. जो बच्चों और महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद है. चलिए जानते हैं इसे बनाने के बारे में.

पालक पराठा बनाने की सामग्री

  • गेहूं का आटा – 2 कप
  • पालक की प्यूरी – 1 कप (उबाले हुए पालक को पीस लें)
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट – 1 छोटा चम्मच
  • हरी मिर्च – 1 या 2 (बारीक कटी हुई)
  • हल्दी, जीरा पाउडर, गरम मसाला – आधा चम्मच
  • नमक – स्वाद के अनुसार
  • तेल / घी – पराठा सेकने के लिए

पालक पराठा बनाने की विधि

यह भी पढ़ें- Masala Papad Recipe: सिर्फ 5 मिनट में तीखे स्वाद और कुरकुरेपन से भरा मसाला पापड़

  • सबसे पहले पालक के पत्तों को अच्छी तरह धो लें, फिर थोड़ा पानी डालकर उबालें और फिर ठंडा करके मिक्सी में पीस लें.
  • अब एक बड़ा बाउल लें, उसमें आटा डालें. फिर इसके ऊपर से पालक प्यूरी, अदरक-लहसुन पेस्ट, हरी मिर्च, मसाले और नमक डालें.
  • आटा में थोड़ा सा पानी मिलाएं और एक सॉफ्ट सा आटा गूंथ लें. फिर इसे ढककर 10-15 मिनट रख दें.
  • अब लोइयां बनाएं, बेलन से बेल लें और गरम तवे पर सेकें. इसके ऊपर से थोड़ा घी या तेल लगाएं और दोनों साइड से सुनहरा होने तक सेंक लें.
  • तैयार हुए पालक पराठा को दही या चटनी के साथ गरमागरम परोसें.

यह भी पढ़ें- Namkeen Recipe: बाजार से नहीं… अब घर पर बनाएं मूंग दाल नमकीन, जानें आसान विधि

यह भी पढ़ें- Mushroom Recipe: बारिश के मौसम में बनाएं गरमागरम क्रिस्पी मशरूम पकौड़ा

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक वर्ष से प्रभात खबर में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola