Masala Papad Recipe: सिर्फ 5 मिनट में तीखे स्वाद और कुरकुरेपन से भरा मसाला पापड़

Updated:
विज्ञापन

Masala Papad Recipe (AI Image)

Masala Papad Recipe: अगर आप चावल और शाम के समय में कुछ चटपटा और तीखा खाना चाहते हैं? तो आज हम आपको इस आर्टिकल में मसाला पापड़ बनाने के बारे में बताने जा रहे हैं.

विज्ञापन

Masala Papad Recipe: अगर आप कुछ हल्का-फुल्का, जल्दी बनने वाला और चटपटा खाने का सोच रहे हैं, तो मसाला पापड़ एक अच्छा ऑप्शन है. यह एक ऐसा स्वादिष्ट नाश्ता है जो हर उम्र के लोगों को पसंद आता है. मसाला पापड़ न सिर्फ जल्दी तैयार हो जाता है, बल्कि इसके लिए ज्यादा सामग्री या मेहनत की भी जरूरत नहीं होती हैं. चाहे आप इसे चाय के साथ खाएं, मेहमानों को परोसें या शाम के भूख के समय कुछ हल्का खाना हो, तो ये हर मौके के लिए बेस्ट है. तो चलिए जानते हैं इस आर्टिकल में मसाला पापड़ बनाने के बारे में.

विज्ञापन

मसाला पापड़ बनाने की सामग्री

  • पापड़ – 2 (बड़े आकार के)
  • टमाटर (बारीक कटे हुए) – 1
  • प्याज (बारीक कटा हुआ) – 1
  • हरी मिर्च (बारीक कटी) 1-2
  • नींबू का रस – 1 छोटा चम्मच
  • हरा धनिया (बारीक कटा) – 2 बड़े चम्मच
  • भुना हुआ जीरा पाउडर – आधा छोटा चम्मच
  • चाट मसाला – छोटा चम्मच
  • नमक – स्वाद अनुसार
  • तेल (पापड़ सेंकने के लिए) – आवश्यकता अनुसार

यह भी पढ़ें- Namkeen Recipe: बाजार से नहीं… अब घर पर बनाएं मूंग दाल नमकीन, जानें आसान विधि

यह भी पढ़ें- Mushroom Recipe: बारिश के मौसम में बनाएं गरमागरम क्रिस्पी मशरूम पकौड़ा

मसाला पापड़ बनाने की विधि

  • सबसे पहले एक तवा गरम करें और फिर पापड़ को दोनों ओर से कुरकुरा होने तक सेंक लें.
  • अब एक कटोरे में बारीक कटे टमाटर, प्याज, हरी मिर्च और हरा धनिया डालें.
  • अब इसमें चाट मसाला, भुना जीरा पाउडर, नमक और नींबू का रस डालकर अच्छे से मिला लें.
  • तैयार हुए पापड़ को एक प्लेट में रखें और उसके ऊपर तैयार टॉपिंग को फैलाएं.
  • इसके ऊपर से थोड़ा और चाट मसाला या धनिया पत्ता छिड़के.

यह भी पढ़ें- स्वाद का लगेगा चटकारा, जब खाएंगे मूंग दाल का तड़का

यह भी पढ़ें- Broccoli Recipe: हेल्दी भी, टेस्टी भी! बच्चों और बड़ों के लिए मिनटों में बनाएं ब्रोकली फ्राई 

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola