स्वाद का लगेगा चटकारा, जब खाएंगे मूंग दाल का तड़का

Updated:
विज्ञापन
Dal Tadka Recipe

Dal Tadka Recipe (AI Image)

Dal Tadka Recipe: मूंग दाल तड़का एक हल्की, पचने में आसान और पौष्टिक भारतीय रेसिपी है. ये प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होती हैं जो शरीर को ऊर्जा, वजन को कंट्रोल और पाचन में सहायक है. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने के बारे में.

विज्ञापन

Dal Tadka Recipe: मूंग दाल तड़का एक स्वादिष्ट, पौष्टिक और हल्की भारतीय रेसिपी है, जो स्वाद और सेहत का बेहतरीन स्रोत है. यह दाल प्रोटीन, फाइबर और कई विटामिन से भरपूर होती है, जिससे यह शरीर को ऊर्जा देने के साथ-साथ पाचन को भी बेहतर बनाती है. मूंग दाल पचने में आसान होती है, इसलिए यह बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों के लिए भी उपयुक्त मानी जाती है. ऐसे में आज हम आपको मूंग दाल तड़का बनाने के बारे में बताने जा रहे हैं. 

मूंग दाल तड़का बनाने के लिए सामग्री 

  • मूंग दाल (छिलका या बिना छिलके वाली) – 1 कप
  • पानी – 2 कप
  • हल्दी पाउडर – आधा छोटा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • घी या तेल – 1 से 2 चम्मच 
  • जीरा – 1 छोटा चम्मच
  • हींग – एक चुटकी
  • अदरक (कद्दूकस की हुई) – 1 छोटा चम्मच
  • लहसुन – 4-5 कलियां (कटी हुई)
  • हरी मिर्च (कटी हुई) – 1
  • सूखी लाल मिर्च – 1
  • प्याज (बारीक कटा हुआ) – 1 टमाटर (बारीक कटे हुए) – 
  • लाल मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच
  • गरम मसाला – आधा छोटा चम्मच
  • हरा धनिया – सजावट के लिए

यह भी पढ़ें- Mushroom Recipe: बारिश के मौसम में बनाएं गरमागरम क्रिस्पी मशरूम पकौड़ा

यह भी पढ़ें- Cake Recipe: बिना ओवन कुकर में बनाएं बच्चों का फेवरेट ओरियो केक, जानें रेसिपी

मूंग दाल तड़का बनाने की विधि 

  • सबसे पहले मूंग दाल को अच्छी तरह धोकर 15-20 मिनट के लिए भिगो दें. 
  • अब प्रेशर कुकर में भीगी हुई दाल, पानी, आधा छोटा चम्मच हल्दी और स्वादानुसार नमक डालें. 
  • अब इसे मध्यम आंच पर 2-3 सीटी आने तक पकाएं. 
  • अब कुकर ठंडा होने पर ढक्कन खोलें और दाल को हल्का मसल लें. 
  • अब एक पैन में 1-2 चम्मच घी या तेल गरम करें, फिर इसमें 1 छोटा चम्मच जीरा, एक चुटकी हींग और 1 सूखी लाल मिर्च डालें.
  • इसके बाद 4-5 कटी हुई लहसुन की कलियां, 1 छोटा चम्मच अदरक और 1 कटी हुई हरी मिर्च डालकर सबको हल्का सुनहरा होने तक भूनें.
  • अब 1 बारीक कटा हुआ प्याज डालें और सुनहरा भूरा होने तक पकाएं, फिर 1 बारीक कटा हुआ टमाटर डालें और नरम होने तक भूनें. अब लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला डालकर अच्छे से मिला लें. 
  • अब तैयार हुए तड़के को पकी हुई दाल में डालें और इसे 2-3 मिनट तक धीमी आंच पर उबालें. इसके बाद अब इसके ऊपर से हरा धनिया काटकर डालें. 
  • गरमा-गरम मूंग दाल तड़का को चावल, रोटी, जीरा राइस या पराठे के साथ परोसें. 

यह भी पढ़ें- Broccoli Recipe: हेल्दी भी, टेस्टी भी! बच्चों और बड़ों के लिए मिनटों में बनाएं ब्रोकली फ्राई 

यह भी पढ़ें- Sabudana Recipe: चटपटे स्वाद और हल्की भूख के लिए बेस्ट है ये साबूदाना भेल, जानें विधि 

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक वर्ष से प्रभात खबर में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola