Cake Recipe: बिना ओवन कुकर में बनाएं बच्चों का फेवरेट ओरियो केक, जानें रेसिपी

Updated:
विज्ञापन
Cake Recipe

Cake Recipe (AI Image)

Cake Recipe: अगर आप बच्चों के लिए बिस्किट से केक बनाने का सोच रहे हैं? तो आज हम आपको इस आर्टिकल में ओरियो बिस्किट से केक बनाने के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप बेहद आसानी से घर पर बनाकर तैयार कर सकते हैं.

विज्ञापन

Cake Recipe: आज के समय में ओरियो बिस्किट लगभग हर बच्चे की पहली पसंद बन चुकी है. इसका चॉकलेटी स्वाद और क्रीमी टेक्सचर बच्चों को बहुत पसंद आता है. ऐसे में अगर बच्चों को ओरियो बिस्किट से बना केक मिल जाए, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहता. ओरियो केक जितना स्वादिष्ट है, उतना ही बनाने में आसान भी है. साथ ही इसे बनाने में आपको ज्यादा सामग्री या ओवन की भी जरूरत नहीं होती. 

यह केक बच्चों के बर्थडे, पार्टी या किसी भी खास मौके पर बनाया जा सकता है. तो आज हम आपको इस लेख में एक सिंपल, झटपट बनने वाली ओरियो केक रेसिपी बताएंगे, जिसे आप कम समय में और कम मेहनत में बना सकते हैं. 

यह भी पढ़ें- Broccoli Recipe: हेल्दी भी, टेस्टी भी! बच्चों और बड़ों के लिए मिनटों में बनाएं ब्रोकली फ्राई 

यह भी पढ़ें- Suji Recipe: जब भूख लगे हल्की, तो बनाएं झटपट सूजी रिंग्स

ओरियो केक बनाने की सामग्री 

  • ओरियो बिस्किट – 2 पैकेट 
  • दूध – 1 कप (गुनगुना)
  • बेकिंग पाउडर – 1 छोटा चम्मच
  • मक्खन/घी (ग्रीसिंग के लिए) – थोड़ा सा
  • चेरी, चॉकलेट चिप्स या चॉकलेट सिरप – सजावट के लिए 

यह भी पढ़ें- Corn Recipe: रिमझिम बारिश में बनाएं चटपटा तंदूरी कॉर्न, जानें आसान विधि 

ओरियो केक बनाने की विधि 

  • सबसे पहले ओरियो बिस्किट को तोड़कर मिक्सर में डालें और बारीक पाउडर बना लें. 
  • अब एक बाउल में पिसा हुआ बिस्किट पाउडर लें और उसमें धीरे-धीरे दूध मिलाएं.
  • अब इसमें 1 चम्मच बेकिंग पाउडर डालें और गाढ़ा बैटर तैयार करें.
  • अब केक टिन या स्टील बर्तन को घी से ग्रीस करें और थोड़ा सा मैदा छिड़कें. 
  • बैटर को ग्रीस किए हुए टिन में डालकर थोड़ा टैप कर दें, जिससे हवा नहीं आए. 
  • अब कुकर में नमक या स्टैंड बिछाकर 5 मिनट तक प्रीहीट करें. 
  • अब केक टिन को उसमें रखें, ढक्कन बंद करें और 25–30 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं. 

यह भी पढ़ें- Sabudana Recipe: चटपटे स्वाद और हल्की भूख के लिए बेस्ट है ये साबूदाना भेल, जानें विधि 

यह भी पढ़ें: Potato Skin Chips: बेकार समझकर न फेंके आलू के छिलके, बनाए स्वादिष्ट और कुरकुरी चिप्स

  • माइक्रोवेव में बनाना हो तो हाई पावर पर 5–6 मिनट तक पकाएं.
  • इसके बाद अब इसको टूथपिक से चेक करें, केक साफ निकले तो केक बनकर तैयार है.
  • ठंडा होने पर चॉकलेट सिरप, चेरी या चॉकलेट चिप्स से सजाकर सर्व करें. 
विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक वर्ष से प्रभात खबर में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola