Suji Masala Puri: ट्रैवल में जाना हो या नाश्ते में कुछ स्पेशल सर्व करना हो, बनाएं सूजी मसाला पूरी, फॉलो करें आसान विधि 

Updated:
विज्ञापन

suji masala puri (AI image)

Suji Masala Puri: सफर पर निकलते वक्त लंच बॉक्स पैक करना हो या नाश्ते में कुछ मजेदार सर्व करना, सूजी मसाला पूरी की ये रेसिपी हर टाइम के लिए बेस्ट है.

विज्ञापन

Suji Masala Puri: सफर के दौरान हम अक्सर टिफिन में कुछ न कुछ ले जाते हैं जैसे रोटी-सब्जी, पूरी-सब्जी या फिर कोई नमकीन स्नैक्स. अगर आप भी घूमने के टाइम लंच बॉक्स के लिए कुछ टेस्टी और पेट भर देने वाली रेसिपी बनाने का सोच रहे हैं, तो इस आर्टिकल में हम आपको सूजी मसाला पूरी की आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं. सूजी से हलवा, उपमा और भी कई तरह की डिश बनाई जाती हैं, जिसका स्वाद बहुत ही लाजवाब होता है, वैसी ही सूजी से बनी मसाला पूरी इतनी टेस्टी होती हैं कि हर कोई इसे खाने के बाद आपकी तारीफ जरूर करेगा. इसके अलावा, आप इसे बच्चों के टिफिन, सुबह के नाश्ते या सफर के लिए लंच में पैक कर सकते है. 

सूजी मसाला पूरी बनाने के लिए सामग्री

  • सूजी – 1 कप
  • गेहूं का आटा – 2 बड़े चम्मच 
  • तेल – 2 छोटे चम्मच 
  • अदरक का पेस्ट – 1 छोटी चम्मच
  • हरी मिर्च बारीक कटी – 1
  • धनिया पत्ता – 2 बड़े चम्मच (बारीक कटा)
  • लाल मिर्च पाउडर – ½ छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर – ¼ छोटी चम्मच
  • अजवाइन – ½ छोटी चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • पानी – गूंथने के लिए
  • तेल – तलने के लिए

सूजी मसाला पूरी बनाने की विधि 

  • सबसे पहले एक बर्तन में सूजी, गेहूं का आटा, तेल, नमक, लाल मिर्च, हल्दी, अजवाइन, अदरक पेस्ट, हरी मिर्च और धनिया पत्ता डालें. 
  • इसके बाद इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर सख्त आटा गूंथ लें. 
  • गूंथे हुए आटे को ढककर 15-20 मिनट के लिए रख दें, जिससे सूजी अच्छे से फूल जाए. 
  • अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर गोल बेल लें. इसे न ज्यादा मोटा रखें, न ज्यादा पतला. 
  • अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें. तेल गर्म हो जाने के बाद बेली हुई पूरी डालकर धीमी आंच पर दोनों तरफ से सुनहरी और कुरकुरी होने तक तलें. 
  • अब तैयार हुए सूजी मसाला पूरी को गरमा गरम आलू की सब्जी, दही या चटनी के साथ परोसें. 

यह भी पढ़ें: Gulab Jamun Recipe: आलू से सिर्फ नमकीन डिश नहीं, अब बनाएं टेस्टी गुलाब जामुन

यह भी पढ़ें: नाश्ता हो या रात का डिनर, बनाएं झटपट रेस्टोरेंट स्टाइल गार्लिक पराठा

सूजी से क्या-क्या बनता है?

सूजी से आप हलवा, उपमा, चीला और इडली जैसे कई प्रकार के डिश बनाई जा सकती हैं. 

सूजी मसाला पूरी के साथ क्या सर्व कर सकते हैं?

आप सूजी मसाला पूरी के साथ आलू की सब्जी, मिक्स वेज, अचार, दही या हरी चटनी के साथ परोस सकते हैं. 

सूजी मसाला पूरी को और ज्यादा कुरकुरी कैसे बनाएं?

इसके लिए आप आटा थोड़ा सख्त गूंथे और पूरी को धीमी आंच पर धीरे-धीरे तलें. इससे पूरी ज्यादा फूलती और कुरकुरी बनती है.

सूजी मसाला पूरी बनाने में कितना टाइम लगेगा?

सूजी मसाला पूरी के लिए आटा तैयार करने के लिए आपको 20 मिनट लगेगा, इसके बाद इसे तलकर रेडी करने में 10 मिनट का समय लगेगा.

यह भी पढ़ें- Sabudana Recipe: चटपटे स्वाद और हल्की भूख के लिए बेस्ट है ये साबूदाना भेल, जानें विधि 

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Frequently Asked Questions

सूजी से आप हलवा, उपमा, चीला और इडली जैसे कई प्रकार के डिश बनाई जा सकती हैं.